{"_id":"67e3e3ade89cfe8153098062","slug":"bhopal-opposition-to-increasing-the-guidelines-by-18-at-1283-locations-in-bhopal-collector-said-meeting-w-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल के 1283 लोकेशन पर 18 फीसदी गाइडलाइन बढ़ाने का विरोध,कलेक्टर बोले-कल होगी बैठक, भेजेंगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल के 1283 लोकेशन पर 18 फीसदी गाइडलाइन बढ़ाने का विरोध,कलेक्टर बोले-कल होगी बैठक, भेजेंगे प्रस्ताव
Wed, 26 Mar 2025 04:58 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 26 Mar 2025 04:58 PM IST
सार
collector guideline: भोपाल में नई कलेक्टर गाइडलाइन को 18 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है। करीब 200 दावा-आपत्ति आए हैं। भोपाल कलेक्टर ने कहा है कि कल बैठक होने के बाद केंद्रीय मूल्यांकन कमेटी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में नई कलेक्टर गाइडलाइन को 18 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर जंग छिड़ी हुई है। जहां इसे लेकर भोपाल के रहवासी विरोध कर रहे हैं वहीं मंत्री,विधायक भी विरोध जता चुके हैं। दअरसल भोपाल में 1 अप्रैल से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू करने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। इसमें 1283 लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट एवरेज 18 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। अब यह प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजा जाएगा। इससे पहले कलेक्टर को बैठक लेना है, लेकिन बैठक लगातार टल रही है। बुधवार को भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बैठक गुरुवार को आयोजित की जाएगी और आए आपत्ति दावों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव भेजा जाएगा। इधर क्रेडाई के सदस्य मंत्री-विधायकों के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन से मिलने जाएंगे।
भोपाल के इन क्षेत्रों में ज्यादा विरोध
भोपाल शहर के कलेक्टर गाइडलाइन में 1283 लोकेशन पर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसे लागू करने से पहले दावा-आपत्ति मांगे गए थे। करीब 200 दावा-आपत्ति आए हैं। अब जिला बैठक होने के बाद केंद्रीय मूल्यांकन कमेटी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। कोलार और होशंगाबाद रोड पर बढ़ोतरी को लेकर सबसे ज्यादा आपत्तियां आई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से 300 फीसदी तक की वृद्धि पर बैठक में चर्चा होगी। संभावना है कि इस वृद्धि को आंशिक रूप से वापस लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में तीन दिन में पांच डिग्री तापमान बढ़कर 40 पहुंचा, आगामी दो दिन तक तेज गर्मी का अलर्ट
विज्ञापन
गाइडलाइन को बढ़ना अनुचित
क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक ने कहा है कि हम भोपाल में कलेक्टर गाइड लाइन पर रोक लगाने की मांग कर रहा है, क्योंकि भोपाल में लगातार कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ रही है। इसे लेकर मंत्रियों से लेकर सांसद और विधायकों तक से मिल चुके हैं। उन्होंने भी गाइडलाइन को बढ़ना अनुचित बताया है। इसलिए भोपाल की कलेक्टर गाइडलाइन तुरंत रोकी जानी चाहिए।
भोपाल इन इलाकों में ज्यादा महंगी होंगी जमीनें
1- टीटी नगर स्मार्टसिटी में प्लॉट 72 हजार और भवन एक लाख रुपये प्रति वर्गमीटर और बीडीए मिसरोद बर्रई में प्लॉट 25 हजार और भवन 38 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित हैं।
2- सिंधी कॉलोनी में भूखंड 20 हजार से 33 हजार रुपये और कृषि भूमि 16 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई है।
4-मेट्रो लाइन के पास करोंद इलाके में 40 हजार से 53 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर और कृषि भूमि 20 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर प्रस्तावित की गई है।
5- बैरसिया रोड पर 15 हजार से 28 हजार रुपये और शाहजहांनाबाद में 13 हजार से 23 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के दाम प्रस्तावित हैं।
यह भी पढ़ें-सरकारी विभागों में दिव्यांगों के लिए 60 फीसदी पद खाली, 37 हजार से ज्यादा सीटें आरक्षित
एआई और संपदा साफ्टवेयर से हो रहा सर्वे
जानकारी के लिए बतादें कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1443 स्थानों पर कलेक्टर गाइडलाइन के रेट बढ़ाए गए थे। इस बार 2800 से अधिक लोकेशन पर दाम बढ़ सकते हैं। जिन इलाकों में कलेक्टर गाइडलाइन में दरें बढ़नी हैं, उनका सर्वे संपदा 2.0 साफ्टवेयर और एआई के माध्यम से किया जा रहा है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी ग्राहक बनकर भी किसान और बिल्डरों से जमीनों के रेट की जानकारी ले रहे हैं।