फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: One step from us too... Women decided to become partners in environmental protection

Bhopal: एक कदम हमारा भी... महिलाओं ने ठाना, पर्यावरण संरक्षण की बनेंगी भागीदार

Mon, 15 Jul 2024 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

देशव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम... के तहत भोपाल शहर के विभिन्न हिस्सों में दो हजार से ज्यादा पौधे लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से बच्चों एवं महिलाओं की भागीदारी रहेगी।

विज्ञापन
Bhopal: One step from us too... Women decided to become partners in environmental protection
राजधानी में पेड़ लगाने में महिलाएं भी आगे आ रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की आधी आबादी होने का गौरव रखने वाली महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे पुरुषों से कदमताल करती नजर आने लगी हैं। देशभर में जारी "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में भी वे अपनी सहभागिता और हिस्सेदारी रखने से पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने ठाना है कि वे राजधानी में अलग अलग हिस्सों में दो हजार से ज्यादा पौधों का अपना अंशदान सुनिश्चित कर पर्यावरण संरक्षण के पवित्र हवन में आहुति देंगी।
विज्ञापन


राजधानी भोपाल की सामाजिक संस्था अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने इसका जिम्मा उठाया है। संस्था अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि अभियान की सांकेतिक शुरुआत 16 जुलाई को भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान से होगी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी, डॉ रोहित सरीन, डॉ एके भट्टाचार्य, बृजेश चौहान आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि संस्था अनुनय गत डेढ़ दशक से राजधानी में बाल उत्थान के लिए काम कर रही है। इस दौरान कचरा, पन्नी, कबाड़ा बीनने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया है। इन बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की पहल भी की गई है। माही ने बताया कि देशव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम... के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में दो हजार से ज्यादा पौधे लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से बच्चों एवं महिलाओं की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed