फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: On the 40th anniversary of Bhopal Gas Tragedy, CM said- I myself was in Bhopal that night, Governor pa

Bhopal: भोपाल गैस त्रादसी की 40वीं बरसी में सीएम बोले- मै खुद उस रात भोपाल में था, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 03 Dec 2024 09:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 03 Dec 2024 09:12 PM IST
सार

भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों के श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मै खुद इस पूरे घटनाक्रम के गवाह रहा हूं। गैस त्रासदी के 40वीं बरसी पर राज्यपाल भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। भोपाल में कई जगह सभाएं हुईं ।
 

विज्ञापन
Bhopal: On the 40th anniversary of Bhopal Gas Tragedy, CM said- I myself was in Bhopal that night, Governor pa
गैस त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में 1984 में दो-तीन दिसंबर को हुए भीषण गैस त्रासदी के 40 साल पूरे हो गए हैं। भोपाल गैस त्रासदी शिकार लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने लिए राजधानी भोपाल में कई जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे बरकतउल्ला भवन सेंट्रल लाइब्रेरी में भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने गैस त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


उस रात में एमएल रेस्ट हाउस में ठहरे थे सीएम
भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मैमखुद इस पूरे घटनाक्रम के गवाह रहा हूं। उन्होंने इस हादसे की भयावहता को भी देखा है। हादसे का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि इस हादसे को हुए 40 साल हो गए हैं, जिस रात को यह हादसा हुआ था, उस समय मैं राजधानी के एमएलए रेस्ट हाउस में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में हिस्सा लेने आया था। इस बैठक में परिषद के कई पदाधिकारी आए थे और वे एमएलए रेस्ट हाउस में ही ठहरे थे। हादसे के अगले दिन उस स्थान पर भी गए थे, जहां गैस रिसाव का प्रभाव आया था। यह ऐसी त्रासदी थी जो जीवन में कभी पहले देखी ही नहीं थी, जैसी भोपाल और दुनिया ने यह त्रासदी देखी थी।
विज्ञापन




सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने की प्रार्थना
कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 1984 की उस भयावह रात को याद करते हुए धर्मगुरुओं ने कहा, भोपाल गैस त्रासदी से उपजा दर्द आज भी हम सबके दिलों में जिंदा है। ईश्वर ऐसी त्रासदी से हर देश और कोने को सुरक्षित रखे इस दौरान कैबिनेट मंत्री विजय शाह, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, भोपाल की दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहीद हुए रेल कर्मियों को किया याद
गैस त्रासदी में शहीद हुए रेल कर्मियों की स्मृति में भोपाल स्टेशन पर स्थापित शहीद स्मारक पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी समेत रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों ने गैस त्रासदी में शहीद हुए रेल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।


 सरकारें नाकाम हुईं 40 वर्ष बाद भी गैस पीड़ितों को नहीं मिला न्याय।
विधायक आरिफ मसूद ने गैस बरसीं पर गैस पीड़ितो को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गैस पीड़ितों को गैस की पीड़ा भोगते हुए 40 वर्ष बीत चुके हैं उनको मुआवज़ा, इलाज, रोज़गार की समुची व्यवस्था सरकार नहीं कर पाई है। इतने वर्षाें में दोषियों को सज़ा तक नहीं मिल पाई हैं गैस पीड़ितों को 5 गुना मुआवजा मिले इसके लिये  सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ रहे गैस पीड़ित संगठन। 


 
विक्राल रूप ले रहे बीमारियों के मामले
विधायक आरिफ मसूद ने कहा गैस त्रासदी के कारण कैंसर, किडनी आदि गंभीर बीमारियों के मामले विक्राल रूप ले रहे हैं जिसका उचित एवं प्रभावी उपचार स्थानीय गैस राहत अस्पताल में मुहैया नहीं है। इस जहरीली गैस का दुष्प्रभाव दूसरी एवं तीसरी पीढ़ी में भी है। इस और शासन एवं प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गैस राहत अस्पताल एवं भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर जो कि केन्द्र द्वारा संचालित है वह भी दयनीय स्थिति मे है गैस राहत अस्पतालो में स्टाफ की कमी का रोना आये दिन रोया जाता है। इसी कारण इसकी हालत दयनीय अवस्था में पहुंच गई है। मसूद ने कहा कि त्रासदी की भरपाई तो कोई नही कर सकता परंतु उचित मुआवजा एवं उपचार के लिये  संगठनो द्वारा स्थानीय नेताओं से लेकर प्रधानमंत्री तक गुहार लगाई गई परंतु कोई निष्कर्ष नहीं निकला 5 गुना मुआवजा की लगी न्यायालय में याचिका पर भी राज्य सरकार गैस पीड़ितो की मोतों का आंकड़ा न्यायालय में नहीं दे पाई जिस कारण गैस पीड़ितो को मुआवजा मिलने में देरी हो रही हे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed