फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Nursing Council Registrar's troubles increased, High Court ordered investigation in fake recognition c

Bhopal: नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार की बढ़ी मुश्किलें,फर्जी मान्यता मामले में हाईकोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

Fri, 15 Nov 2024 06:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 15 Nov 2024 06:21 PM IST
सार

नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने के मामले में हाईकोर्ट ने जांच के निर्देश दिए हैं। इधर एनएसयूआई ने रजिस्ट्रार अनीता चांद को पद से हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Bhopal: Nursing Council Registrar's troubles increased, High Court ordered investigation in fake recognition c
नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार अनीता चांद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्सिंग काउंसिल की रजिस्टर अनीता चांद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। हाई कोर्ट ने फर्जी नर्सिंग कॉलेज को मान्यता देने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। इधर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार अनीता चांद को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की है। इसे लेकर छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। NSUI ने यह मांग उच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद उठाई है जिसमें अनीता चांद के विरुद्ध गंभीर आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अनसूटेबल कॉलेज को मान्यता देने का आरोप 
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि अनीता चांद पर यह आरोप है कि उन्होंने निरीक्षण के दौरान कई ऐसे नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी, जो मानकों के अनुसार सुटेबल नहीं थे। उनके इस कदम से प्रदेश की नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। एनएसयूआई का मानना है कि रजिस्ट्रार के पद पर रहते हुए वह जांच प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं और काउंसिल के दस्तावेजों में छेड़छाड़ या उन्हें गायब करवाने की संभावना भी बनी रहती है, जिससे निष्पक्ष जांच संभव नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


जांच की निष्पक्षता बनाए रखने रजिस्ट्रार को पद से हटाया जाए
परमार ने कहा कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हम चाहते हैं कि अनीता चांद को रजिस्ट्रार के पद से तत्काल हटाया जाए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जांच प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संचालित हो सके।” परमार ने दावा किया कि यदि ठीक से नर्सिंग घोटाले की जांच की जाएगी तो चांद के सारे काले करतूत सामने आएंगे। एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की अपील की है ताकि शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और गुणवत्ता को पुनः स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed