फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: NSUI protests at TIT College over molestation of girl students, director removed from his post

Bhopal: छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में एनएसयूआई ने टीआईटी कॉलेज में किया प्रदर्शन, डायरेक्टर को पद से हटाया

Fri, 30 May 2025 02:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 30 May 2025 02:07 PM IST
सार

टीआईटी कॉलेज के डायरेक्टर पर कॉलेज की छात्राओ द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था जिसके चलते शुक्रवार को भोपाल एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया गया। इधर कॉलेज प्रबंधन ने डायरेक्टर को पद से हटा दिया है।

विज्ञापन
Bhopal: NSUI protests at TIT College over molestation of girl students, director removed from his post
एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के टीआईटी कॉलेज मे विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है! आपको बतादे की विगत दिवस टीआईटी कॉलेज के डायरेक्टर अरुण कुमार पाण्डेय पर कॉलेज की छात्राओ द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था जिसके चलते शुक्रवार को भोपाल एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया गया। इधर कॉलेज प्रबंधन ने डायरेक्टर को पद से हटा दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



मामले को दबाने की हो रही थी कोशिश
जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि 4 दिन पहले छात्राओ से छेड़ खानी का मामला सामने आया था जिसके चलते कॉलेज प्रशाशन और पुलिस द्वारा मात्र खाना पूर्ती कर मामले को दबाने कि कोशिश कि जा रही थी। NSUI ने पूरे मामले को संज्ञान मे लेते हुए कॉलेज परिसर मे प्रदर्शन किया जिसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा डायरेक्टर अरुण पाण्डेय को कार्यमुक्त किया। तोमर ने बताया कि कॉलेज द्वारा डायरेक्टर को कार्यमुक्त किया गया है और जल्द ही पुलिस से एफआईआर कि मांग कि जाएगी। प्रदर्शन मे वंश कनोजिया, अनिमेष गोंडली, हर्ष पटेल, समर सिद्दीकी, योगेश सोनी आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-PM के दौर पर तंज, नेता प्रतिपक्ष बोले-वादों के फूल खिलेंगे लेकिन जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे


पीएम के कार्यक्रम से 500 मीटर दूर की घटना
NSUI जिलाउपाध्यक्ष अमित हटिया ने बताया कि भोपाल जिले मे 2 दिन बाद प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण को लेकर सभा हैं वही सभा स्थल से 500 मीटर दूर ही प्रदेश कि छात्राओं के साथ इस प्रकार कि घिनौनी वारदात हो रही हैं और सरकार छात्राओं कि समस्या को छोड़ सभा संभालने मे लगी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed