फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Now information about doctors and nursing staff of private hospitals is available on online portal, NS

Bhopal: अब निजी अस्पतालों के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध,NSUI ने उठाई थी मांग

Thu, 20 Feb 2025 07:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 20 Feb 2025 07:54 PM IST
सार

अब मध्यप्रदेश में सभी नर्सिंग होम (अस्पतालों) के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी गई है।  NSU ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जानकारी ऑनलाइन करने की मांग उठाई थी जिसे विभाग ने मान ली है।
 

विज्ञापन
Bhopal: Now information about doctors and nursing staff of private hospitals is available on online portal, NS
रवि परमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम्स चलने के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार आरोप लग रहा था कि ज्यादातर निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम कम स्टाफ से संचालित हो रहे हैं। NSU ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जानकारी ऑनलाइन करने की मांग उठाई थी जिसे विभाग ने मान ली है। अब मध्यप्रदेश में सभी नर्सिंग होम (अस्पतालों) के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी गई है।
विज्ञापन



विभाग ने पोर्टल से हटा दी थी जानकारी 
दरअसल NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने 31 जनवरी को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए विरोध दर्ज कराया था कि प्रदेश के अस्पतालों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन पोर्टल से हटा दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह कदम गड़बड़ी और अनियमितताओं को छिपाने के लिए उठाया गया, जिससे आम जनता और स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर असर पड़ा। परमार ने कहा कि NSUI के दबाव और जनहित में उठाई गई आवाज़ के बाद आज से फिर से सभी अस्पतालों के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जानकारी पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी गई है। उन्होने इसे मध्यप्रदेश के जागरूक नागरिकों और NSUI की बड़ी जीत करार दिया है।
विज्ञापन


NSUI की अगली रणनीति 
रवि परमार ने स्पष्ट किया कि यह केवल पहली जीत है और जब तक फर्जी अस्पताल संचालकों एवं उन्हें मान्यता देने वाले सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी और भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती , तब तक NSUI का "पोल-खोल" अभियान जारी रहेगा आगे इस मामले में NSUI द्वारा एक अलग टीम गठित कर जाँच करेंगी जिसमें साफ़ हो जाएगा की पोर्टल पर अस्पतालो द्वारा सही जानकारी अपलोड की गई है या नहीं  NSUI लगातार फर्जी अस्पतालों और भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करता रहेगा और छात्रों व आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed