फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Northern winds are increasing the cold in MP during the day and night, two people lost their lives in

Bhopal: उत्तरी हवाओं से एमपी में रात और दिन में बढ़ रही ठंड, 2 दिन में दो लोगों की गई जान, कल से और बढ़ेगी ठंड

Thu, 28 Nov 2024 08:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 28 Nov 2024 08:52 PM IST
सार

उत्तरी हवाओं से एमपी में रात के साथ दिन में भी ठंड पड़ने लगी है। दो दिन के भीतर प्रदेश में दो लोगों की ठंड से मौत हो गई है। शुक्रवार से और ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं दिसंबर में शीत लहर चलेगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
 

विज्ञापन
Bhopal: Northern winds are increasing the cold in MP during the day and night, two people lost their lives in
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी हवाओं से मध्यप्रदेश में रात के साथ दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। खासकर पूर्वी हिस्से में दिन का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 29 नवंबर शुक्रवार से प्रदेश में और ठंड बढ़ेगी। वही दिसंबर माह में प्रदेश में शीत लहर चलेगी और न्यूनतम तापमान में अधिकतम गिरावट आएगी। इधर प्रदेश दो दिन के भीतर ठंड से दो लोगों की जान चली गई है। गुरुवार सुबह डिंडौरी बस स्टैंड पर अधेड़ की ठंड से मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले बुधवार को बैतूल में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सो रहे युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पचमढ़ी से भी ठंडा रहा मंडला
मध्य प्रदेश एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की तरह दूसरे शहरों में भी ठंड पड़ने लगी है।गुरुवार की रात मंडला पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 7.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.3 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  भोपाल 10.2 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, ग्वालियर में 10.9 डिग्री, उज्जैन में 12.2 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दरअसल भोपाल में 6 दिन के बाद पारा 10 डिग्री के ऊपर पहुंचा। इससे पहले की छह रातों में पारा 8.8 डिग्री से 9.8 डिग्री के बीच रहा था। 
विज्ञापन



बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि पश्चिम-उत्तर भारत में अगले 2 से 3 दिन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिससे बर्फीली हवा की रफ्तार तेज हो जाएगी और मध्य प्रदेश भी इसकी चपेट में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीट 260 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। लेकिन इसकी ऊंचाई 12.6 किमी है, इस वजह से प्रदेश में असर कम है। जब हवा नीचे बहेगी तो कड़ाके की ठंड होगी।वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिसंबर के पहले सप्ताह में ही यह दौर शुरू हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed