{"_id":"6a01dd1e005c24bf4905fb39","slug":"bhopal-news-youth-congress-holds-cycle-march-against-rising-prices-warns-of-major-agitation-if-situation-doe-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का साइकिल मार्च, हालात नहीं सुधारे तो बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का साइकिल मार्च, हालात नहीं सुधारे तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
Mon, 11 May 2026 07:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 11 May 2026 07:17 PM IST
सार
भोपाल में युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में साइकिल यात्रा निकाली। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों और त्याग वाली सरकारी अपीलों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस की भोपाल में साइकिल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार शाम युवा कांग्रेस ने भोपाल में साइकिल यात्रा निकाली। शहर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में निकले इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रभात पेट्रोल पंप चौराहे से शुरू हुई साइकिल यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के त्याग और संयम वाले बयानों को जनता पर बोझ डालने वाला बताया।
जनता अब खोखले उपदेश नहीं सुनेगी
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित खत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम जनता पहले से महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय लोगों को पेट्रोल बचाने और खर्च कम करने की सलाह दे रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने फिजूलखर्ची बंद नहीं की और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। खत्री ने कहा कि जनता अब खोखले उपदेशों के बहकावे में आने वाली नहीं है और युवाओं में सरकार की नीतियों को लेकर भारी नाराजगी है।
यह भी पढ़ें-सिटी बसें बीमार, यात्रियों से लगवा रहे धक्का, 350 में से सिर्फ 50 बसें सड़कों पर, सफर बना सजा
विज्ञापन
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
साइकिल यात्रा में युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें तारिक अली, विजेंद्र शुक्ला, अहमद खान, रविशंकर मिश्रा, मो. अमीर, प्रियंक सकवार, ओम साहू, नीरज यादव, फैजान खान, राहुल सेन, दिनेश माली, अमजद लाला और अलमास अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-एमपी में मौसम का डबल अटैक, कहीं आंधी-बारिश, कहीं 45 डिग्री पार गर्मी, कल से लू का अलर्ट