फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Yoga Commission Chairman Ved Prakash said – Yoga will be taught in all schools and madrasas

Bhopal News: योग आयोग के अध्यक्ष वेदप्रकाश बोले- सभी स्कूलों और मदरसों में सिखाया जाएगा योग

Wed, 22 Feb 2023 03:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Feb 2023 03:24 PM IST
सार

वेदप्रकाश ने कहा कि योग के पाठ्यक्रम में शामिल होने से बच्चों का ना सिर्फ शारीरिक विकास होगा बल्क मानसिक विकास भी होगा। कक्षा पहली से 12वीं तक का सेलेबस भी तैयार हो चुका हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सेलेबस में शामिल करने अनुरोध करेंगे।

विज्ञापन
Bhopal News: Yoga Commission Chairman Ved Prakash said – Yoga will be taught in all schools and madrasas
मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष वेदप्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग सभी स्कूलों समेत मदरसों में सिखाया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

 
वेदप्रकाश ने कहा कि योग के पाठ्यक्रम में शामिल होने से बच्चों का ना सिर्फ शारीरिक विकास होगा बल्क मानसिक विकास भी होगा। कक्षा पहली से 12वीं तक का सेलेबस भी तैयार हो चुका हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सेलेबस में शामिल करने अनुरोध करेंगे। उसे इस सत्र से लागू कर दिया जाएगा। वेदप्रकाश ने कहा कि योग किसी धर्म विशेष या संप्रदाय विशेष का नहीं हैं। बल्कि सभी के लिए हैं। सभी स्कूलों और मदरसों में योग की पढ़ाई कराई जाएगी। वेदप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक विश्वास के साथ-साथ योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग आयोग का गठन किया हैं। इसके अध्यक्ष के रूप में मुझे सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप जानते है कि योग भारतीय दर्शन की विरासत हैं। उन्होंने कहा कि यूएनओ में योग के प्रस्ताव पर 177 देशों ने सहमति जताई थी।
विज्ञापन


कौन है वेदप्रकाश शर्मा 
वेदप्रकाश शर्मा पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। आईजी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से वेदप्रकाश शर्मा नशे के खिलाफ 10 साल से मुहिम चला रहे हैं। शर्मा ने दावा किया था कि 80 प्रतिशत अपराध नशे की हालत में होते हैं। इसका आधार उन्होंने शहडोल में आईजी रहते जेल में कराए सर्वे को दिया था। शर्मा योग से सैकड़ों लोगों को नशा मुक्त कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed