फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: When the Naib Tehsildar did not take action in the land dispute, an angry woman threw ink

Bhopal News: जमीन विवाद में नायब तहसीलदार ने कार्रवाई नहीं की तो नाराज महिला ने फेंकी स्याही

Thu, 29 May 2025 09:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 09:51 PM IST
सार

भोपाल में नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर जमीन विवाद को लेकर महिला उपासना जौहरी ने स्याही फेंककर हमला किया। महिला न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद कार्रवाई की मांग कर रही थी। शासकीय दस्तावेज भी क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Bhopal News: When the Naib Tehsildar did not take action in the land dispute, an angry woman threw ink
भोपाल में नायब तहसीलदार पर स्याही फेंक दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बैरागढ़ वृत्त में पदस्थ नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर गुरुवार शाम एक महिला ने हमला कर दिया। हमला उस समय हुआ, जब नायब तहसीलदार अपने कार्यालय स्थित कक्ष में बैठकर शासकीय कार्य निबटा रहे थे। महिला जमीन पर कब्जे के मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर आक्रोशित थी। उसने कार्यालय में घुसते ही हंगामा करना शुरू कर दिया, साथ ही अपने साथ लाई स्याही नायब तहसीलदार पर फेंक दी। कर्मचारियों ने महिला को पकड़कर  कोहेफिजा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बकरीद पर इको-फ्रेंडली कुर्बानी की अपील, संस्कृति बचाओ मंच ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से किया आग्रह
विज्ञापन



नायब तहसीदार रतिराम अहिरवार ने बताया कि उपासना जौहरी नाम की महिला की निशातपुरा में जमीन है। जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर कब्जा जता रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जबलपुर हाईकोर्ट ने जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे मामले में स्थगन आदेश पारित किया है। न्यायालय के आदेश के कारण प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जबकि महिला जमीन पर दावा करने वाले दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एम्स में हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की मौत, डॉक्टर बोले एक्यूट रिजेक्शन सिंड्रोम की वजह से हुई मौत

अहिरवार ने बताया कि शाम करीब चार बजे मैं ऑफिस में स्टॉफ के साथ फाइलें निबटा रहा था, तभी महिला आई और बात करते-करते मेरे ऊपर स्याही की बोतल फेंक दी। वह कह रही थी कि कार्रवाई नहीं करने के कारण आप जैसे अधिकारियों का मुंह काला करना चाहिए। महिला के स्याही फेंकने से कई शसकीय दस्तावेजों को भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed