फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: When the health of the newly married woman deteriorated, it was revealed that she was sexually ab

Bhopal News: नवविवाहिता की तबीयत बिगड़ी तो हुआ फूफा द्वारा यौन शोषण किए जाने का खुलासा

Thu, 18 May 2023 11:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 May 2023 11:16 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि फूफा की इस दरिंगी के संबंध में जब युवती ने बुआ को बताया तो उसने पीड़िता पर चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए कई और लड़कों से उसके शारीरिक संबंध बनवाए। बुआ इसके बदले शारीरिक संबंध बनाने वाले युवकों से पैसे भी ऐंठे हैं। 

विज्ञापन
Bhopal News: When the health of the newly married woman deteriorated, it was revealed that she was sexually ab
महिला के साथ शोषण

विस्तार

20 वर्षीय युवती की चंद दिनों पहले शादी हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही वह बीमार हो गई। चिकित्सकों के पास ले जाने पर पता चला कि उसका हीमोग्लोबिन बहुत कम है। शारीरिक कमजोरी का कारण पूछने पर पता चला कि शादी से पहले वह जिस बुआ के साथ रही थी, उसका पति यानी फूफा युवती का वर्षों से शारीरिक शोषण कर रहा था। दरिंदगी सहन करने से मना करने पर फूफा पीटता भी था। पीड़िता का आरोप है कि फूफा की इस दरिंगी के संबंध में जब युवती ने बुआ को बताया तो उसने पीड़िता पर चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए कई और लड़कों से उसके शारीरिक संबंध बनवाए। बुआ इसके बदले शारीरिक संबंध बनाने वाले युवकों से पैसे भी ऐंठे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


यह सनसनीखेज खुलासा होने के बाद पुलिस ने फूफा और बुआ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि 20 वर्षीय युवती की हाल ही में शादी हुई है। बीमार होने पर उसने पुलिस को बयान दिए और गंभीर आरोप लगाए। उसी के आधार पर फूफा और बुआ को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, अन्य युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। दुबे ने बताया कि गरीब परिवार की लड़की होने के कारण उसके परिजनों ने बुआ के यहां रहने के लिए भेजा था। वह कई साल से बुआ के यहां रह रही थी। युवती के परिजनों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed