फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Vicious thief who stole vehicle from Bhopal and sold it in rural area arrested, 15 cases register

Bhopal News: भोपाल से वाहन चुराकर ग्रामीण क्षेत्र में बेचने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 केस दर्ज हैं

Thu, 13 Jun 2024 10:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 13 Jun 2024 10:51 PM IST
सार

भोपाल आकर आरोपी रैकी करता और दोपहिया वाहन चोरी कर वापस लौट जाता था। वह रायसेन के सिलवानी का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 16 लाख के कीमती 18 वाहन जब्त किए हैं। तीन वाहन खरीददार भी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Bhopal News: Vicious thief who stole vehicle from Bhopal and sold it in rural area arrested, 15 cases register
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की ऐशबाग पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने और खरीदने वाले चार सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सिलवानी का रहने वाला है। वह बस से भोपाल आकर रैकी करता और दोपहिया वाहन चोरी कर वापस लौट जाता था। चोरी के वाहनों को वह सस्ते दामों पर ग्रामीण इलाके में बेच देता था। पुलिस ने गिरोह के पास से 16 लाख रुपये कीमत के कुल 18 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी ने बीते दो सालों में शहर के विभिन्न इलाकों से उक्त वाहन चोरी किए थे। पुलिस के मुताबिक इलाके में होने वाली वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने और बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। इसी बीच इलाका भ्रमण पर निकली पुलिस टीम की नजर बगैर नंबर की बाइक पर जाते हुए युवक पर पड़ी। पुलिस को देख उक्त युवक ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम माजिद मंसूरी पुत्र सुलेमान मंसूरी (20) निवासी बगिया मोहल्ला, सिलवानी जिला रायसेन बताया। बाइक को लेकर पूछताछ करने पर पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उक्त बाइक ऐशबाग इलाके से चोरी करना बताया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो वाहन चोरी की कई अन्य घटनाओं का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


16 लाख के 18 दोपहिया वाहन बरामद 
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर थाना ऐशबाग से चोरी किए गए 6 वाहन, जहांगीराबाद के तीन वाहन, अशोका गार्डन के तीन वाहन, एमपी नगर के दो वाहन, स्टेशन बजरिया के दो वाहन, पाथाखेड़ा जिला बैतूल का एक वाहन तथा गोपालगंज जिला सागर से चोरी किया गया एक वाहन बरामद किया है। जब्त हुए वाहनों की कीमत 16 लाख रुपए बताई गई है। 
विज्ञापन


चोरी का वाहन खरीदने वाले तीन गिरफ्तार 
पुलिस ने इस मामले में चोरी का वाहन खरीदने वाले तीन खरीददारों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलीम शाह, समीर मंसूरी और राजकुमार प्रजापति तीनों सिलवानी के रहने वाले हैं। इन तीनों ने आरोपी माजिद मंसूरी से चोरी के वाहन खरीदे थे। पुलिस ने इन्हें भी आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 15 केस 
मुख्य आरोपी माजिद मंसूरी शातिर वाहन चोर है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के 15 अपराध पहले से दर्ज हैं। आरोपी बस में सवार होकर सिलवानी से भोपाल आता और यहां रैकी करने के बाद दोपहिया वाहन चोरी कर वापस लौट जाता था। पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इसके पहले बागसेवनिया पुलिस ने सिलवानी के एक गिरोह को गिरफ्तार कर चोरी के कुल 45 दोपहिया वाहन बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed