फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: VHP angry over the proceedings of Ratibad police station, demands dismissal of accused police per

Bhopal News: रातीबड़ थाने की कार्यवाही पर भड़का विहिप, आरोपी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग

Sat, 02 Mar 2024 11:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 11:47 PM IST
सार

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में विहिप के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट मामले में पुलिस कर्मियों पर दर्ज एफआईआर को विहिप ने खानापूर्ति बताया है। विहिप ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनको बर्खास्त करने की मांग की है। 
 

विज्ञापन

विस्तार

रातीबड़ थाने के पुलिस कर्मियों पर विहिप कार्यकर्ताओं के पिटाई मामले में एफआईआर दर्ज करने को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों ने खानापूर्ति बताया है। शनिवार को भोपाल में प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रान्त मंत्री राजेश जैन ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने आरोपी रातीबड़ पुलिस कर्मियों पर सामान्य धाराओं में केस कर खानापूर्ति की कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि विहिप कार्यवाही से संतुष्ठ नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में धारा 154, मानवाधिकार उल्लंघन की धारा, योजना पूर्वक अपराध की धारा जोड़ी जाए। 
विज्ञापन


प्रांत मंत्री ने कहा कि सख्त कार्यवाही से भविष्य में कोई भी कानून का रक्षक कानून विरुद्ध आचरण करने के बारे में नहीं सोचेगा। यदि पुलिस प्रशासन न्याय संगत कार्यवाही नहीं करता है तो विहिप  कानून की रक्षा के लिए कोर्ट की सहायता भी लेगा। उन्होंने कहा कि एक सामान्य एक्सीडेंट के झगड़े में एकतरफा पुलिस कार्यवाही के विरुद्ध फरियादी की भी एफआईआर करने पहुंचे विहिप पदाधिकारियों से थाने के टीआई और मौजूद पुलिस बल के द्वारा मारपीट, आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग और एक सामान्य व्यक्ति के मानव अधिकारियों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि विहिप के आम जन के सामान कार्यकर्ताओं से दुर्दांत अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed