{"_id":"67c72e41ebbc0919a20eda3f","slug":"bhopal-news-two-youths-performing-stunts-on-cheeti-bike-on-vip-road-were-caught-search-for-girl-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: VIP रोड पर चलती बाइक पर स्टंट करने वाले दो युवक पकड़ाए, अभद्र इशारे करने वाली युवती की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: VIP रोड पर चलती बाइक पर स्टंट करने वाले दो युवक पकड़ाए, अभद्र इशारे करने वाली युवती की तलाश जारी
Tue, 04 Mar 2025 10:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:16 PM IST
सार
Stunts on Cheeti Bike: वीआईपी रोड पर चीती बाइक में स्टंट करने वाले दो युवक पकड़ाए हैं। वहीं, बाइक पर सवार युवती अभद्र इशारे कर रही थी, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
स्टंट करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बाइक सवार तीन लोगों का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवती बाइक पर खड़े होकर गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रही थी, जबकि बाइक चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। इस मामले में स्टंट करने वाले दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है, जबकि युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कोहेफिजा पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी एक युवक की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज और मोटर व्हीकल एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सीआरपी कालोनी बैरागढ़ निवासी मनीष ललवानी रात करीब साढ़े बारह बजे अपनी स्कूटर से लालघाटी चौराहा से रेतघाट की तरफ जा रहे थे। खानूगांव मोड़ के पास उनके पीछे एक बाइक आ रही थी। बाइक चालक लापरवाहीपूर्व बाइक को लहराकर चलाते हुए अपनी और दूसरों की जान का खतरा पैदा कर रहा था।
विज्ञापन
बाइक पर दो युवक और एक युवती सवार थे। बीच में बैठी युवती बाईक पर खड़ी होकर राहगीरों को अभद्र इशारे करते हुए गाली-गलौज कर रही थी। बाइक जैसे ही मनीष के पास पहुंची तो उन्होंने अपनी स्कूटर को साईड में किया, अन्यथा बाइक चालक उन्हें टक्कर मार देता। साईड में करते समय उनकी स्कूटर फिसल गई थी। उस वक्त उन्हें एक कार्यक्रम में जाना था, इसलिए बाद में थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान कार में सवार कुछ लोगों ने बाइक वालों का वीडियो बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
युवती की तलाश, निरस्त होगा ड्राइविंग लाइसेंस
पुलिस ने वीडियो के आधार पर बाइक चालक रितिक यदुवंशी और उसके साथ बाइक पर बैठे सुमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस युवती साथी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि स्टंट में शामिल युवती की पहचान हो गई है, लेकिन पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी प्रस्ताव बनाकर परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है।
