फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Two special trains for Sehore Kavad Yatra, providing relief to passengers between Sehore and Sant

Bhopal News: सीहोर कावड़ यात्रा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, सीहोर से संत हिरदाराम नगर के बीच यात्रियों को राहत

Tue, 25 Aug 2026 08:32 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 25 Aug 2026 08:32 PM IST
सार

सीहोर कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीहोर-संत हिरदाराम नगर के बीच दो अनारक्षित विशेष ट्रेनें 26 अगस्त तक चलाने का फैसला किया है। वहीं भोपाल मंडल में अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ अभियान में 25 से अधिक ट्रेनों की जांच कर 47 वेंडरों पर कार्रवाई की गई और 90 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
Bhopal News: Two special trains for Sehore Kavad Yatra, providing relief to passengers between Sehore and Sant
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री कुबेरेश्वरधाम में कावड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीहोर और संत हिरदाराम नगर के बीच दो अनारक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 26 अगस्त 2026 तक संचालित होंगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09243 सीहोर-संत हिरदाराम नगर विशेष ट्रेन सीहोर से शाम 5 बजे रवाना होगी और शाम 5:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09244 संत हिरदाराम नगर-सीहोर विशेष ट्रेन शाम 6 बजे संत हिरदाराम नगर से रवाना होकर शाम 6:30 बजे सीहोर पहुंचेगी। कावड़ यात्रा के दौरान श्री कुबेरेश्वरधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को सुचारु बनाने के लिए यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन


ट्रेनों में अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई, 47 पर जुर्माना
इधर यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खान-पान उपलब्ध कराने के लिए भोपाल रेल मंडल में अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अगस्त माह में चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 से अधिक यात्री ट्रेनों की जांच की गई। इस दौरान अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले 47 वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई कर 90 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस, रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, हैदराबाद-
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-खाली प्लॉट में पानी जमा मिला तो लगेगा जुर्माना: भोपाल कलेक्टर सख्त, लापरवाह सुपरवाइजरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ट्रेनों को शामिल किया गया
हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, हापा-नाहरलागुन विशेष, हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस और बनारस-उधना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को शामिल किया गया। रेलवे के अनुसार, बिना अनुमति खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में यह अभियान लगातार जारी है।रेल प्रशासन का कहना है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अधिकृत खान-पान व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है। अनधिकृत वेंडिंग करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से केवल अधिकृत वेंडरों और अधिकृत खान-पान स्टॉल से ही खाद्य सामग्री खरीदने की अपील की है। किसी अनधिकृत वेंडर के दिखाई देने पर तत्काल रेलवे अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed