फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Tuition teacher husband did obscene act with 11 year old girl police arrested accused

Bhopal News: ट्यूशन टीचर के पति ने 11 साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2024 03:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 03:13 PM IST
सार

ट्यूशन टीचर के पति ने 11 साल की बच्ची से अश्लील हरकत की। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bhopal News Tuition teacher husband did obscene act with 11 year old girl police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में रहने वाली 11 साल की बच्ची के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। बच्ची जिस महिला के घर कोचिंग पढ़ने जाती थी, उसी महिला के पति ने वारदात को अंजाम दिया है। कोचिंग की पढ़ाई के दौरान महिला जब भी किसी काम से दूसरे कमरे में जाती थी, तभी उसका पति बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगता था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को मीडियाकर्मी बताता है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय बच्ची निजी स्कूल में छठवीं कक्षा की छात्रा है। वह भेल इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। हाल ही में उसने घर के करीब ही एक महिला के पास कोचिंग जाना शुरू किया है। कई दिनों से महिला का पति पत्नी के यहां-वहां होते ही बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। गुरुवार को आरोपी की पत्नी पास में ही गई हुई थी। बच्ची आरोपी के घर में ही थी। अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की। उसके प्राइवेट पार्ट में भी छेड़खानी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को बच्ची ने कोचिंग जाने से मना कर दिया। मां ने वजह पूछी तो बच्ची रोने लगी। तब उसने मां को बताया कि अंटी की गौरमौजूदगी में अंकल गंदी हरकत करते हैं। उसने गुरुवार को आरोपी द्वारा की गई हरकत की पूरी जानकारी मां को दी। मां ने पिता को बताया, इसके बाद दंपती बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां काउंसिलिंग के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर रौब झाड़ा
मामले की जांच के पुलिस ने जब आरोपी को अपनी बात देने के लिए बुलाया तो वह फोन पर ही रौब झाड़ना शुरू कर दिया। आरोपी नितिन स्वयं को अखबार का संपादक बता रहा है। पुलिस पर रौब झाड़ने के लिए उसने कई अधिकारियों के नाम ले डाले। जब उससे पत्रकार होने के प्रमाण मांगे गए तो एक कार्ड दिखाया। जो दो साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था। यह कार्ड एक अखबार का कार्ड था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed