फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: TI kicked an elderly cart driver and a young man

Bhopal News: टीआई ने बुजुर्ग ठेला चालक और युवक को मारी लात, गलती मानने के बजाय बचाव में दिया अजीब बयान

Sun, 31 Aug 2025 10:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 31 Aug 2025 10:38 AM IST
सार

यह घटना कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। घटना के दौरान टीआई ने बुजुर्ग का सामान भी ठेले से गिरा दिया। मामले पर सफाई देते हुए अजय सोनी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
Bhopal News: TI kicked an elderly cart driver and a young man
युवक की पिटाई करता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस ही अब आम जनता को पीटना शुरू कर चुकी है। वह भी एक बुजुर्ग ठेला चालक को। शराब दुकान के बाहर खड़े होकर हड़दंग करने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय थाना प्रभारी ठेला चालक और एक युवक को लात मारते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवारा थाने के प्रभारी अजय सोनी। उन्होंने बुजुर्ग को लात मारने की घटना पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाने के लिए ऐसा करना पड़ता है। शराब दुकान के बाहर भीड़ लगी थी, वहां व्यवस्था बनाना था, लेकिन ऐसा करने से शायद शराब ठेकेदार पुलिस ने नाराज हो जाता, इसलिए थाना प्रभारी ने बुजुर्ग को ही पीटना मुनासिब समझा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'शंकराचार्य मुझे गाली देते हैं', बाबा बागेश्वर के बयान से गरमाया धार्मिक माहौल, मिली संवाद की चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात मंगलवार थाना क्षेत्र स्थित आजाम मार्केट में शराब दुकान के सामने भीड़ लगी हुई  थी। थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी गश्त पर पुलिस बल के साथ निकले तो शराब दुकान के बाहर भीड़ देखा। भीड़ को हटाने की बजाय टीआई ने पास में चाय व नमकीन का ठेला लगाने वाले बुजुर्ग को लात मारने लगे। टीआई ने ठेले से बुजुर्ग का सामान भी गिरा गया। पास में खड़े एक युवक को भी उन्होंने लात मारी। बुजुर्ग और युवक को पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हालांकि अपनी इस कार्रवाई का बचाव करते हुए टीआई सोनी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाने के लिए जो उचित कदम उठाए जा सकते हैं, वही कार्य किया है।

शराब दुकान के बाहर लगा रहता है जमावड़ा
आजाद मार्केट शराब दुकान के बाहर देर रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। पास से निकलने वाले रास्ते से लोगों को निकलने में भी परीशानी होती है, लेकिन आवारा तत्वों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed