फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Three youth drowned while bathing in Ghoda Pachhad Dam, two died, search for the third continues.

Bhopal News: घोड़ा पछाड़ डैम में नहाते समय तीन युवक डूबे, दो की मौत, तीसरे की तलाश जारी

Thu, 09 May 2024 11:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 May 2024 11:16 PM IST
सार

डैम में डूबने वाले तीनों युवकों के नाम अर्जुन मालवीय (20), नितिन नरवड़े (23) और संजय मेहर (26) बताए गए हैं। इनमें अर्जुन की तलाश डैम में की जा रही है।

विज्ञापन
Bhopal News: Three youth drowned while bathing in Ghoda Pachhad Dam, two died, search for the third continues.
दो युवकों की डेम में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा पछाड़ डेम में दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में जाने से डूब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डैम में युवकों की तलाश शुरू की। गोताखोरों ने दो युवकों के शव बाहर निकाल लिए, जबकि तीसरे युवक की तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन के मुताबिक बागसेवनिया थानांतर्गत पिपलिया पेंदे खां में रहने वाले सात युवक गुरुवार दोपहर घोड़ा पछाड़ डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सारे दोस्तों ने यहां डैम के पास बैठकर खाना-पीना खाया और शाम करीब साढ़े पांच बजे नहाने के लिए डैम में उतर गए। इस दौरान गहरे पानी में जाने से तीन युवक डूब गए। साथी दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डैम में सर्चिंग शुरू की तो दो युवकों के शव बरामद हो गए, जबकि तीसरे की तलाश देर रात तक की जा रही थी। डैम में डूबने वाले तीनों युवकों के नाम अर्जुन मालवीय (20), नितिन नरवड़े (23) और संजय मेहर (26) बताए गए हैं। इनमें अर्जुन की तलाश डैम में की जा रही है। चार अन्य दोस्तों के नाम दुर्गेश गाड़गे, अजय गाड़गे, शुभम अहिरे और सुमित सांवले बताए गए हैं। सभी दोस्त एक ही इलाके के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि अंधेरे के कारण रात को सर्चिंग बंद कर दी। शुक्रवार सुबह दोबारा सर्चिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed