फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Thieves stole Rs 18 lakh in cash and jewelry from a lawyer's house.

Bhopal News: कुत्तों को मीट खिलाकर घर घुसे बदमाश, लाखों का सामान वाहन में लोडकर हुए फरार

Mon, 29 Dec 2025 03:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 Dec 2025 03:23 PM IST
सार

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित सूरज नगर में बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया। कुत्तों को मीट खिलाकर शांत करने के बाद हथियारबंद बदमाश 18 लाख नकद व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bhopal News: Thieves stole Rs 18 lakh in cash and jewelry from a lawyer's house.
दीवार फांदकर घर में घुसते चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर एक पॉश कॉलोनी के सूने मकान में बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों का सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामला सूरज नगर का है। डकैती की इस वारदात को पुलिस ने चोरी में दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव सूरज नगर में रहते हैं। कुछ दिनों पहले वे घर के बाहर गए हुए थे। उनके घर में रखवाली करने के लिए दो खूंखार कुत्ते हैं। बदमाशों ने उनके घर की रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश जैसे ही उनके घर के बाहर पहुंचे। दोनों कुत्ते बदमाशों को देखकर भौंकने लगे। इसके बाद बदमाशों ने मीट के टुकड़े में कुछ मिलाकर कुत्तों की तरफ फेंका, जिसे खाने के बाद कुत्ते शांत हो गए।
विज्ञापन


आठ की संख्या में थे डकैत
हथियार बंद बदमाशों ने बाउंड्रीवॉल और गेट फांदकर अधिवक्ता के घर में घुसे और करीब 18 लाख रुपये नकदी सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। बदमाश इतना आश्वस्त थे कि उन्हें कोई नहीं रोकेगा, क्योंकि वे लोडिंग वाहन में सामान भरकर ले गए। घटना के समय अधिवक्ता परिवार सहित इलाज कराने के लिए इंदौर गए हुए थे। घटना 25-26 दिसंबर की दरम्यानी देर रात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक', बैकअप टीम ने तोड़ी ईरानी गैंग की बाड़ेबंदी, 34 अपराधी गिरफ्तार

ढाई घंटे के कॉलोनी में रहे बदमाश
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि बदमाश रात करीब सवा बजे अधिवक्ता के घर में घुसने का प्रयास किया था। इसके बाद वह उनके घर से 3:45 बजे सुबह निकले हैं। अगले दिन काम वाली बाई जब घर पहुंची तो चोरी का पता चला। इसके बाद चोरी का मामला दर्ज कराया गया। फरियादी ने कहा कि वारदात को इस तरह से अंजाम दिया गया है कि उन्हें पूरी जानकारी हो।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed