फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: The girl committed suicide after being fed up with her boyfriend, arrested

Bhopal News: युवती ने बॉयफ्रेंड से तंग आकर की थी आत्महत्या, गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 08:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Jan 2023 08:12 PM IST
सार

अशोक गार्डन पुलिस के अनुसार आयुषी जैन परिवार के साथ सम्राट कॉलोनी में परिवार के साथ रहती थी। उनके पड़ोस में ही नवनीत नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। अक्टूबर 2022 में आयुषी परिवार की मर्जी के बिना नवनीत के साथ रहने बरखेड़ा पठानी चली गई। यहां पर 10 से 12 दिन दोनों लिव इन में रहे।

विज्ञापन
Bhopal News: The girl committed suicide after being fed up with her boyfriend, arrested
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती ने बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर आरोपी नवनीत को गिरफ्तार कर लिया है। 22 दिसंबर को आयुषी जैन ने जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

 
अशोक गार्डन पुलिस के अनुसार आयुषी जैन परिवार के साथ सम्राट कॉलोनी में परिवार के साथ रहती थी। उनके पड़ोस में ही नवनीत नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। अक्टूबर 2022 में आयुषी परिवार की मर्जी के बिना नवनीत के साथ रहने बरखेड़ा पठानी चली गई। यहां पर 10 से 12 दिन दोनों लिव इन में रहे। इस दौरान नवनीत आयुषी के साथ मारपीट करने लगा। इससे परेशान आयुषी ने परिवार से बात कर उसे घर ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन आयुषी को लेकर घर आ गए और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के चक्कर लगाने के बाद मामला परिवार परामर्श में पहुंचा।
विज्ञापन


जहां दोनों की काउंसलिंग हुई और तय हुआ कि दोनों अलग-अलग रहेंगे। दोनों एक दूसरे के जीवन में कोई दखल नहीं देंगे। इसके बाद भी नवनीत आयुषी को फोन करके अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा। उसे प्रताड़ित करने लगा।  22 दिसंबर 2022 को आयुषी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस को परिजनों के बयान और जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed