फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: The capital was immersed in the devotion of Govardhan Puja, with MLAs, mayors and devotees offeri

Bhopal News: गोवर्धन पूजा की भक्ति में रंगी राजधानी, विधायक, महापौर और भक्तों ने की गौसेवा और अन्नकूट अर्पण

Wed, 22 Oct 2025 05:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 22 Oct 2025 05:24 PM IST
सार

भोपाल गोवर्धन पूजा के उल्लास और भक्ति में सराबोर रही। बुधवार को शहर भर में गोवर्धन पूजन और गौसेवा के कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें आमजन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और धार्मिक संगठनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
Bhopal News: The capital was immersed in the devotion of Govardhan Puja, with MLAs, mayors and devotees offeri
महापौर मालती राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिवसीय दीपोत्सव के चौथे दिन राजधानी भोपाल गोवर्धन पूजा के उल्लास और भक्ति में सराबोर रही। बुधवार को शहर भर में गोवर्धन पूजन और गौसेवा के कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें आमजन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और धार्मिक संगठनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं पारंपरिक रूप से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन


 विधायक रामेश्वर शर्मा ने बनाया गोवर्धन पर्वत, की गौपूजन
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने कार्यालय युवा सदन में विधिवत गोवर्धन पूजन किया। उन्होंने गोबर और पुष्पों से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर गौमाता को चारा और फल अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक शर्मा ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गौसेवा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महापौर मालती राय का कांजी हाउस में पूजन, गौसेवकों का सम्मान
भोपाल की महापौर मालती राय ने नगर निगम के कांजी हाउस, शाहजहांनाबाद में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गायों की पूजा की और उन्हें चारा खिलाया। इस अवसर पर गौसेवकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल, मनोज राठौर सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


यह भी पढ़ें-दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में जहरीली हुई हवा, ग्वालियर, सागर और मंडीदीप सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल


 इस्कॉन मंदिर में हुआ भव्य गोवर्धन उत्सव
शहर के श्री श्री गौर राधा वल्लभ मंदिर (इस्कॉन, भोपाल) में भी गोवर्धन पूजा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल आरती और हरिनाम संकीर्तन से हुई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा का संगीतमय वर्णन किया गया। मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत की सुंदर आकृति तैयार की गई, जिसके चारों ओर भक्तों ने परिक्रमा की।

यह भी पढ़ें-आज होगी गोवर्धन पूजा, जानें इसका पौराणिक महत्व और पूजा-विधि; ये है शुभ मुहूर्त

 सैकड़ों व्यंजन भगवान को समर्पित
पारंपरिक अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत सैकड़ों प्रकार के व्यंजन तैयार कर भगवान को अर्पित किए गए। इन व्यंजनों में पूड़ी, खीर, हलवा, रायता, सब्जी, खिचड़ी, मिठाइयाँ और फल शामिल रहे। बाद में भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed