फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Terrorists sitting on hunger strike in Bhopal Central Jail, demanding collective namaz, library,

Bhopal News: भोपाल सेंट्रल जेल में आतंकी भूख हड़ताल पर बैठे, सामूहिक नमाज, लाइब्रेरी, घड़ी की कर रहे मांग

Tue, 19 Sep 2023 04:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 19 Sep 2023 04:59 PM IST
सार

14 सितंबर से शुरू भूख हड़ताल का जेल प्रशासन को दो दिन बाद पता चला। इसके बाद उनके स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग बढ़ा दी है। साथ ही वरिष्ठ कार्यालय को जेल प्रशासन ने पूरी स्थिति से अवगत कराया है। 
 

विज्ञापन
Bhopal News: Terrorists sitting on hunger strike in Bhopal Central Jail, demanding collective namaz, library,
सेंट्रल जेल भोपाल। - फोटो : ANI

विस्तार

भोपाल की सेंट्रल जेल में सिमी के आतंकी भूख हड़ताल पर बैठे है। 14 सितंबर से शुरू भूख हड़ताल का जेल प्रशासन को दो दिन बाद पता चला। इसके बाद उनके स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग बढ़ा दी है। साथ ही वरिष्ठ कार्यालय को जेल प्रशासन ने पूरी स्थिति से अवगत कराया है। 
विज्ञापन


जेल सूत्रों के अनुसार जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद सिमी के आतंकी कमरुद्दीन, अबू फैसल, कामरान और शिवली भूख हड़ताल पर बैठ गए है। वह सामूहिक नमाज, लाइब्रेरी, न्यूज पेपर और घड़ी की मांग कर रहे है। जेल प्रशासन सुरक्षा का हवाला देकर उनकी मांगों को मानने से इंकार कर रहा है। आतंकियों को भूख हड़ताल के लिए भड़काने के पीछे आंतकी अबू फैजल और कामरान को बताया जा रहा है। इन दोनों ने पहले भूख हड़ताल शुरू की थी। 
विज्ञापन

 
बता दें जेल में बंद उज्जैन निवासी कमरुद्दीन पुत्र चांद मोहम्मद नागौरी को कोर्ट ने 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, केरल निवासी शिवली पुत्र करीम भी आजीवन कारावास की सजा में जेल में बंद है। दोनों एक ही संगठन से जुड़े हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed