फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Teen murdered in Arjun Nagar colony with the intention of revenge

Bhopal News: बदले की नीयत से अर्जुन नगर बस्ती में किशोर की हत्या, आरोपी हिरासत में, पहले भी दर्ज हैं कई मामले

Fri, 02 Aug 2024 02:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Aug 2024 02:35 PM IST
सार

भोपाल के टीटी नगर इलाके की अर्जुन नगर बस्ती में गुरुवार की रात 16 वर्षीय किशोर ब्रजकांत पांडे की हत्या कर दी गई। दिन में ब्रजकांत और सोनू बाथम नामक युवक के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें ब्रजकांत ने सोनू को पत्थर मार दिया था। बदले की भावना से रात में सोनू ने ब्रजकांत पर धारदार चीज से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bhopal News: Teen murdered in Arjun Nagar colony with the intention of revenge
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीटी नगर इलाके की अर्जुन नगर बस्ती में गुरुवार की रात एक किशोर की हत्या कर दी गई। दिन में किशोर का मोहल्ले के एक युवक से झगड़ा हुआ था। इस दौरान किशोर ने युवक को पत्थर मार दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए युवक ने रात में किशोर पर धारदार चीज से हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टीटी नगर थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर ब्रजकांत पांडे अर्जुन नगर में बस्ती में रहता था। इसी बस्ती में सोनू बाथम नाम का युवक रहता है। सोनू बदमाश प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पूर्व से ही 4-5 अपराध दर्ज हैं। इधर ब्रजकांत के खिलाफ भी पूर्व में अड़ीबाजी का मामला दर्ज हो चुका था। दोनों ही मोहल्ले में अपनी धौंस जमाना चाहते थे। इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश चलती रहती थी। 
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर ब्रजकांत और सोनू के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान ब्रजकांत ने सोनू को पत्थर मार दिया था। उनके बीच में विवाद बढ़ता इससे पहले ही अन्य युवकों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया था। सोनू ने तभी से ब्रजकांत को सबक सिखाने का मन बना लिया। रात करीब साढ़े दस बजे ब्रजकांत अपने घर के पास ही खड़ा था।  इसी दौरान सोनू वहां पर आया तथा उसने ब्रजकांत पर धारदार चीज से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना के बाद वहां पर युवकों का जमावड़ा होने लगा तथा लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की नौबत आने लगी तो टीटी नगर थाने का और भी बल वहां पर बुला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, ब्रजकांत को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। सीने में आई चोट के कारण उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस का कहना है कि ब्रजकांत पर पेंचकशनुमा चीज से हमला किया गया है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना था कि सोनू ने चाकू मारा था। पोस्टटमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चला सकेगा कि हथियार कौन सा था तथा कितना शार्प था। पुलिस ने आरोपी सोनू बाथम को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed