फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Students protest against the suspension of exams at MCU; NSUI raises academic and health-related

Bhopal News: MCU में परीक्षा से रोकने पर छात्रों का विरोध, NSUI ने उठाए शैक्षणिक और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे

Mon, 22 Dec 2025 07:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 22 Dec 2025 07:38 PM IST
सार

एमसीयू में सेमेस्टर परीक्षा से रोके गए छात्रों को लेकर एनएसयूआई ने कुलगुरु से मुलाकात की। शैक्षणिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। कुलगुरु ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जबकि एनएसयूआई ने समस्याएं नहीं सुलझने पर आगे कदम उठाने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Bhopal News: Students protest against the suspension of exams at MCU; NSUI raises academic and health-related
कुलगुरु के पास पहुंचे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (एमसीयू) में सेमेस्टर परीक्षा में बैठने से रोके गए छात्रों का मामला सोमवार को तूल पकड़ता नजर आया। इसको लेकर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु से मुलाकात की। छात्रों में नाराजगी के चलते कुछ समय के लिए विश्वविद्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन



कुलगुरु बोले-शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो होगी कार्रवाई
प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु के सामने छात्रों से जुड़े शैक्षणिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे रखे। छात्रों का कहना था कि बिना पर्याप्त सुनवाई के परीक्षा से वंचित किया जाना उनके भविष्य के साथ अन्याय है। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कुलगुरु ने सभी पक्षों की बात सुनी और भरोसा दिलाया कि किसी भी छात्र के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा। कुलगुरु ने यह भी कहा कि यदि शिक्षकों द्वारा दुर्व्यवहार या मानसिक दबाव की शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल मेट्रो में दूसरे ही दिन घटे यात्री, देखने वालों की भीड़ ज्यादा,सफर करने वाले कम, नियम सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन



कैंटीन के पानी की लैब जांच रिपोर्ट भी प्रशासन को सौंपी
इस दौरान एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय की कैंटीन के पानी की लैब जांच रिपोर्ट भी प्रशासन को सौंपी, जिसमें पानी के दूषित होने की पुष्टि बताई गई है। संगठन ने इसे छात्रों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की। एनएसयूआई ने स्पष्ट किया है कि यदि छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा और छात्रहित में आंदोलन का रास्ता भी अपना सकता है।

यह भी पढ़ें-नर्सिंग घोटाले को लेकर एनएसओ संगठन का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं तो सड़क से कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई

छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव और भय का माहौल
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव और भय का माहौल शिक्षा के हित में नहीं है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, प्रदेश सचिव अमन पठान ने कहा कि परीक्षा से वंचित करना, दूषित पानी और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed