फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Student dies after falling from sixth floor in Kolar

Bhopal News: कोलार में छात्रा की संदिग्ध मौत, छठी मंजिल से गिरकर गई जान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 12 Jun 2025 02:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 12 Jun 2025 02:14 PM IST
सार

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और परिजन के बयान का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी और वजह से हुआ।

विज्ञापन
Bhopal News: Student dies after falling from sixth floor in Kolar
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलार इलाके में बीती रात विराशा हाईट्स की छठवीं मंजिल से एक स्कूली छात्रा संदिग्ध हालत में नीचे जा गिरी। उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि परिजन के बयान होने के बाद ही पता चल पाएगा कि छात्रा किन कारणों से नीचे गिरी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विराशा हाईट्स कोलार रोड निवासी अंबिका सिंह (16) स्कूली छात्रा थी, जबकि उसके पिता एक टेलीकाम कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार की रात वह कोचिंग से घर लौटी थी। उसके बाद वह बिल्डिंग की सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने लगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Case: ये गलती बनी शक की पहली वजह, पुलिस को समझ आई सोनम की साइकोलॉजी
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल अंबिका रोजाना व्यायाम के लिए सीढ़ियों पर चढ़ती और उतरती थी। रात करीब दस बजे वह अचानक बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से नीचे जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। परिजन उसे इलाज के लिए चूनाभट्टी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अभी परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि छात्रा किन परिस्थितियों में नीचे गिरी थी। 

रातीबड़ में युवक की मौत
इधर रातीबड़ इलाके में छत से गिरकर घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिलीप विश्वकर्मा (30) मूलत: सिवनी के रहने वाले हैं। पिछले दिनों वह रातीबड़ में रहने वाली अपनी साली के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान वह मकान की छत से नीचे गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दिलीप ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed