फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Student commits suicide by hanging himself in school hostel

Bhopal News: स्कूल के हॉस्टल में छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस, अंग्रेजी में लिखा सुसाइड बरामद

Wed, 19 Feb 2025 12:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 19 Feb 2025 12:54 PM IST
सार

छात्र के पास से अंग्रेजी भाषा की कर्सिव राईटिंग में लिखा सुसाइड नोट मिला है। पूछताछ में पता चला है कि छात्र को भोजन करने में दिक्कत होती थी। उसको आहार नली में कुछ तकलीफ थी। इसके साथ ही वह तनाव में रहता था।

विज्ञापन
Bhopal News: Student commits suicide by hanging himself in school hostel
हॉस्टल में छात्र ने लगाया फंदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परवलिया थानांतर्गत ग्राम तारा सेवनिया स्थित सेंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल फॉर एक्सीलेंस के हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की रात करीब 9 बजे सहपाठियों ने फंदे पर शव लटका देखा तो स्टाफ को सूचना दी। छात्र हॉस्टल में रहकर आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। उसके पास अंग्रेजी भाषा की कर्सिव राईटिंग में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी तस्दीक करवाई जा रही है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी रोहित नागर ने बताया कि उत्कर्ष उर्फ वंश कुशवाहा पुत्र संतोष कुशवाहा (14) ऐशबाग का रहने वाला था। फिलहाल वह सेंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल फॉर एक्सीलेंस में आठवीं में पढ़ता था और स्कूल के ही हॉस्टल में रहता था। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे साथी छात्र भोजन करने के लिए मैस चले गए थे। साथियों ने उसे खाना खाने के लिए चलने का बोला तो उत्कर्ष ने कहा कि कुछ देर में आता है। सहपाठी भोजन करने के बाद हॉस्टल लौटे तो उत्कर्ष का शव फंदे पर लटका मिला। बच्चों ने तत्काल ही इसकी सूचना होस्टल के स्टाफ को दी, जिसके बाद परवलिया पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची परवलिया पुलिस ने बच्चे के शव का शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया। इस दौरान बच्चे के परिजन भी स्कूल पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस टीआई नागर ने बताया कि छात्र के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जो अंग्रेजी भाषा का कर्सिव राईटिंग में होने के कारण ठीक से समझ नहीं आया है। सुसाइड नोट को पढ़वाया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बच्चे की आहार नली में कुछ तकलीफ थी, जिसके कारण उसने भोजन करने में दिक्कत होती थी। इसके साथ ही वह तनाव में रहता था। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे कुदकुशी मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाया। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed