फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Strong arrangements in the markets before Dhanteras in Bhopal, police and municipal corporation o

Bhopal News: भोपाल में धनतेरस के पहले बाजारों में पुख्ता इंतजाम, पुलिस और नगर निगम अलर्ट पर,ऐसी रहेगी व्यवस्था

Fri, 17 Oct 2025 04:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 17 Oct 2025 04:45 PM IST
सार

भोपाल के सराफा बाजार, न्यू मार्केट, चौक बाजार, बिट्टन मार्केट, बैरागढ़ और इब्राहिमपुरा जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धनतेरस से एक दिन पहले ही अतिरिक्त पुलिस बल और नगर निगम के कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम से CCTV निगरानी भी शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Bhopal News: Strong arrangements in the markets before Dhanteras in Bhopal, police and municipal corporation o
न्यू मार्केट भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी भोपाल में धनतेरस और दीपावली से पहले बाजारों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख बाजारों में सफाई, ट्रैफिक कंट्रोल, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा तैनाती पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि त्योहारी खरीदारी के दौरान लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन



 प्रमुख बाजारों में तैनात रहेंगे पुलिस बल 
भोपाल के सराफा बाजार, न्यू मार्केट, चौक बाजार, बिट्टन मार्केट, बैरागढ़ और इब्राहिमपुरा जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धनतेरस से एक दिन पहले ही अतिरिक्त पुलिस बल और नगर निगम के कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। नगर निगम के जोनल अधिकारियों ने बताया कि सफाई, स्ट्रीट लाइट और अस्थायी शौचालय जैसी व्यवस्थाएं पूर्ण कर दी गई हैं। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम से CCTV निगरानी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान
धनतेरस और दीपावली पर भोपाल नगर निगम द्वारा रात में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभी बाजारों में कचरा निस्तारण के लिए मोबाइल डस्टबिन वैन, ड्राई वेस्ट कलेक्शन पॉइंट और टेम्परेरी टॉयलेट यूनिट्स लगाए गए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित सफाई टीम, वॉटर स्प्रे मशीन और कचरा वाहन स्टैंडबाय पर रहेंगे। त्योहार के दौरान किसी तरह की गंदगी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।  ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धनतेरस को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह मॉनिटर किया जा रहा है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही विशेष महिला पुलिस दल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-प्रदेश में रातें हुईं सर्द, दक्षिणी हिस्से के 9 जिलों में आज बादल छाने और हल्की बारिश का अनुमान

 ग्राहकों से अपील
- भीड़ से बचने के लिए समय से पहले खरीदारी करें।
- सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनें और साफ-सफाई बनाए रखें।
- पार्किंग और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़ें-सीएम आवास पर कल किसान सम्मेलन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के किसान होंगे शामिल


धनतेरस को लेकर बाजारों में दिखने लगा उल्लास
बाजारों में दुकानों को सजा दिया गया है, लाइटिंग, गेट डेकोरेशन और रेड कारपेट वेलकम जैसी व्यवस्थाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। ग्राहक भी सजगता के साथ खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन की बिक्री में रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed