{"_id":"69130ee923093ad813049966","slug":"bhopal-news-strictness-in-bhopal-after-delhi-blast-visitor-passes-banned-at-airport-police-investigation-in-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद भोपाल में सख्ती, एयरपोर्ट पर विजीटर्स पास बंद, शहरभर में पुलिस की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद भोपाल में सख्ती, एयरपोर्ट पर विजीटर्स पास बंद, शहरभर में पुलिस की जांच तेज
Tue, 11 Nov 2025 03:59 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 11 Nov 2025 03:59 PM IST
सार
दिल्ली ब्लास्ट के बाद भोपाल को अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट पर विजिटर्स पास बंद कर दिए गए हैं और शहर के आउटर क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर जांच सख़्त कर दी गई है।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद राजधानी भोपाल में सुरक्षा और सख़्त कर दी गई है। शहर में पुलिस ने सोमवार रात से ही विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वहीं एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ाते हुए विजिटर्स की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर भी चेकिंग की जा रही है। शहर के आउटर इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
एयरपोर्ट में कड़ी चौकसी
ब्लास्ट के बाद भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है। विजिटर्स पास बंद कर दिए गए हैं और केवल यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति है। एग्जिट और डिपार्चर प्वाइंट पर अतिरिक्त जांच की जा रही है। सीसीटीवी मॉनिटरिंग बढ़ाई गई है और डॉग स्क्वाड लगातार एरिया की सर्चिंग कर रहा है। यात्रियों के बैग और अन्य सामान की बारीकी से जांच हो रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली मे धमाके के बाद एमपी में अलर्ट, रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख जगहों पर जांच बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
कमिश्नर ने बताया-भोपाल अलर्ट पर, आउटर क्षेत्रों में तैनाती बढ़ी
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की घटना के बाद भोपाल को अलर्ट पर रखा गया है। शहर के आउटर इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी तक भोपाल में किसी भी तरह का कोई संदिग्ध व्यक्ति पकड़ में नहीं आया है, लेकिन एहतियातन निगरानी और जांच बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- एम्स में लंग्स ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी, डॉक्टरों की ट्रेनिंग पूरी, सोटो की मंजूरी का इंतजार
शहरभर में चेकिंग अभियान
पुलिस ने न्यू मार्केट, हमीदिया रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सख़्त जांच शुरू कर दी है। वाहनों की रैंडम चेकिंग जारी है और देर रात तक पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट मोड पर रहेगी।