फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: High alert in Madhya Pradesh after car blast in Delhi, DGP instructed all districts to remain alert

MP News: दिल्ली मे धमाके के बाद एमपी में अलर्ट, रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख जगहों पर जांच बढ़ाने के निर्देश

Mon, 10 Nov 2025 10:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Nov 2025 10:42 PM IST
सार

दिल्ली में कार धमाके बाद मध्य प्रदेश में डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही प्रदेशभर में संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  
 

विज्ञापन
MP News: High alert in Madhya Pradesh after car blast in Delhi, DGP instructed all districts to remain alert
डीजीपी कैलाश मकवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद मध्यप्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जिलों के एसपी, आईजी, डीआईजी और पुलिस आयुक्तों को महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संवेदनशील स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, मॉल, बाजार और सरकारी प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा जांच बढ़ाई जाए। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को सक्रिय रखा जाए। वहीं,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में नागरिकों के हताहत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिवंगतों के परिजनों के प्रति वे संवेदना प्रकट करते हैं और बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में 21 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान; मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात में गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जाए, तथा किसी भी इनपुट या सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित सभी बड़े शहरों में महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करें। पुलिस कंट्रोल रूम और इंटेलिजेंस यूनिट को भी अलर्ट कर दिया गया है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि दिल्ली में हुए दुर्भाग्यपूर्ण धमाके को देखते हुए सभी एसपी, डीआईजी रेंज, आईजी जोन और पुलिस आयुक्तों को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। डीजीपी ने जनता से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। 

ये भी पढ़ें- MP News: CM यादव बोले- सिंचाई विस्तार ही प्रदेश के समग्र विकास का आधार, हरदा बनेगा पहला शत-प्रतिशत सिंचित जिला

बता दें दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास एक आईटी कार में जमकर धमाका हुआ। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, 20 से ज्यादा घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। 

ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश के आठ नगर निगमों को मिलेंगी 972 इलेक्ट्रिक बसें, जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed