{"_id":"6a3bd85be8db4aaaba01d497","slug":"bhopal-news-speeding-car-runs-over-toddler-playing-on-road-worker-dies-after-fall-from-building-site-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खेल रही मासूम को कुचला, निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खेल रही मासूम को कुचला, निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर की मौत
Wed, 24 Jun 2026 06:45 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:45 PM IST
सार
मंगलवार को भोपाल में हुए दो दर्दनाक हादसों में एक मासूम बच्ची और एक मजदूर की जान चली गई। एक मामले में कार चालक फरार है, जबकि दूसरे मामले में पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची और एक मजदूर की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित बांसखेड़ी तिराहे के पास फुटपाथ पर खेल रही तीन वर्षीय माही वंशकार तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे के कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हबीबगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह के अनुसार बांसखेड़ी तिराहे के पास फुटपाथ पर बनी झुग्गी में रहने वाले मजदूर परिवार की बेटी माही मंगलवार शाम को खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक सड़क की ओर आ गई, तभी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Burhanpur Rain: झमाझम बारिश से बुरहानपुर शहर हुआ जलमग्न, निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
विज्ञापन
परिजन गंभीर रूप से घायल माही को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
वहीं दूसरी घटना शाहपुरा क्षेत्र की है। छावनी शाहपुरा स्थित बीडीए मल्टी में रहने वाले हल्के सिंह (43) मजदूरी का कार्य कर रहे थे। काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूर उन्हें तत्काल हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां समुचित इलाज नहीं मिलने पर उन्हें बागसेवनिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग जांच कर रही है।
