फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shops vandalized, BJP district president complains to police commissioner, says - fake use of my name

MP News: दुकानों में तोड़फोड़, BJP जिला अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत, बोले-मेरे नाम का फर्जी इस्तेमाल

Fri, 31 Oct 2025 08:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 31 Oct 2025 08:36 PM IST
सार

भोपाल में देर रात हुई दुकानों में तोड़फोड़ की घटना ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
 

विज्ञापन
MP News: Shops vandalized, BJP district president complains to police commissioner, says - fake use of my name
पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पहुंचे जिला अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलार क्षेत्र के ललिता नगर में गुरुवार देर रात हुई दुकानों में तोड़फोड़ की घटना ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


मेरे नाम का दुरुपयोग कर की गई तोड़फोड़ 
रविन्द्र यति ने बताया कि गुरुवार रात गोकुल डेयरी के संचालक आशीष मीणा अपने सहयोगियों के साथ दुकानों में तोड़फोड़ करने और कब्जा करने पहुंचे। जब स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया, तो मीणा ने अपने एक साथी को फोन पर फर्जी रविन्द्र यति” बनाकर कॉल करवाई। कॉल में कहा गया कि मैं आदेश देता हूं कि दुकानों को तोड़ दो और कब्जा कर लो, जो विरोध करे उसे सबक सिखाओ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बड़े तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण पर NGT सख्त,BMC को दो सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


मीणा ने गलती स्वीकार की 
यति ने कहा कि जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्वयं आशीष मीणा से बात की। इस दौरान मीणा ने गलती स्वीकार की और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को मेरा प्रतिरूप बनाना धोखाधड़ी और प्रतिरूप द्वारा छल का गंभीर अपराध है। भाजपा को बदनाम करने के लिए मेरे नाम का गलत उपयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें-सीएम बोले-सरदार पटेल के मार्ग पर चलेंगे तो भारत को कोई बुरी नजर से नहीं देख सकेगा


यह अपराध माफ करने योग्य नहीं
रविन्द्र यति ने कहा कि यह जानबूझकर रची गई साजिश है ताकि भाजपा की छवि खराब की जा सके। उन्होंने कहा, हम व्यापारी वर्ग और कानून व्यवस्था के पक्षधर हैं। जो लोग समाज में असामाजिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अनिवार्य है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने, संपत्ति को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed