फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Safety trial between Subhash Nagar and RKMP in Bhopal, metro ran at a speed of 10 to 15 km.

Bhopal News: भोपाल में सुभाष नगर से RKMP के बीच सेफ्टी ट्रायल, 10 से 15 किमी की रफ्तार से दौड़ी मेट्रो

Tue, 26 Sep 2023 06:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Sep 2023 06:12 PM IST
सार

सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के बीच सेफ्ट्री ट्रायल किया गया। मेट्रो ट्रेक पर 10 से लेकर 15 किमी की रफ्तार से दौड़ाया गया।

विज्ञापन
Bhopal News: Safety trial between Subhash Nagar and RKMP in Bhopal, metro ran at a speed of 10 to 15 km.
भोपाल मेट्रो का सेफ्ट्री ट्रायल किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मेट्रो के कोच की कनेक्टिविटी के बाद मंगलवार को सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के बीच सेफ्टी ट्रायल किया गया। इसके बाद दो अक्टूबर से ट्रायल रन की तैयारी है। यह चार से पांच माह तक चलेगा। इसकी शुरुआत सीएम शिवराज हरी झंडी दिखा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


भोपाल मेट्रो के कोच को मंगलवार को ट्रेक पर लाया गया। सुबह 10.45 बजे से 12.30 बजे के बीच सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के बीच सेफ्ट्री ट्रायल किया गया। मेट्रो ट्रेक पर 10 से लेकर 15 किमी की रफ्तार से दौड़ाया गया। अभी एक दिन में एक से दो बार मेट्रो को ट्रेक पर दौड़ाया जाएगा। इसके बाद दो अक्टूबर से ट्रायल रन शुरू होगा। इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरी झंडी दिखा सकते है। इसमें पैंसेजर के अनुसार अलग-अलग वजन की शेंड की बोरी रखकर ट्रेक पर दौड़ाया जाएगा। एक साथ दो से तीन मेट्रो को ट्रेक पर दौड़ा कर सिंग्नलिंग और टाइमिंग समेत सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जाएगी। सबकुछ ठीक रहने पर रेलवे सेफ्टी कमिश्नर को अनुमति देने आवेदन किया जाएगा। रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की तरफ से अनुमति मिलने के बाद  मई या जून 2024 में भोपाल की जनता को मेट्रो की सौगात मिलेगी। 
विज्ञापन


साढ़े तीन किमी ट्रेक पर होगा ट्रायल
बता दें भोपाल के प्रायोरिटी कॉरिडोर में आठ स्टेशन बनाएं गए हैं। शुरुआत में मेट्रो का ट्रायल रन साढ़े तीन किमी सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के बीच होगा। इसके बीच में तीन स्टेशन केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस और एमपी नगर मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने सुभाष नगर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का 90 प्रतिशत के करीब काम पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 वें दिन मेट्रो का सेफ्टी रन 
गुजरात के बड़ोदरा से मेट्रो के कोच 17 सितंबर की रात को भोपाल पहुंचे। अगले दिन 18 सितंबर को उन्हें मेट्रो के सुभाष नगर डिपो में अनलोड किया गया। इसके बाद मेट्रो की टीम ने सात दिनों में तीनों कोचों को जोड़कर उनके हजारों तारों के आठ दिन में कनेक्टिविटी की। इसके बाद 9वें दिन मेट्रो का सेफ्टी रन शुरू किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed