फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Retired officer duped for stopping subscription of music app

Bhopal News: म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन बंद कराने में रिटायर्ड अधिकारी से ठगी, खाते से निकले 1.65 लाख रुपये

Mon, 31 Mar 2025 09:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 31 Mar 2025 09:33 AM IST
सार

ठग ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनके मोबाइल का पूरा एक्सेस ले लिया और उनके व उनकी पत्नी के बैंक खातों से 1.65 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी का अहसास होने पर फरगे ने कमला नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Bhopal News: Retired officer duped for stopping subscription of music app
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल में रहने वाले भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के एक रिटायर्ड अधिकारी के बैंक खातों से एक लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। ठगी का अहसास होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की और महीने भर की जांच के बाद प्रकरण दर्ज हो सका। जालसाज ने जिस मोबाइल नंबर से बात करके बैंक खाते से रकम ट्रांसफर की है, वह मोबाइल नंबर पश्चिम बंगाल में सक्रिय है। 

विज्ञापन


कमला नगर पुलिस के अनुसार विजय कुमार फरगे भेल के रिटायर्ड अधिकारी हैं और संजय काम्प्लेक्स में रहते हैं। कुछ माह पहले उन्होंने अनजाने में अपने मोबाइल में एक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन कर लिया, जिस कारण उनके बैंक खाते से हर माह निश्चित राशि कट रही थी। महीने भर पहले वे बैंक पहुंचे और जानकारी ली तो बैंक के अधिकारियों ने बताया कि म्यूजिक एप का प्रतिहमाह चार्ज बैंक से अपने आप डिडक्ट हो रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर से सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजिक ऐप बंद कराने पर ठगी का हुए शिकार
फरियादी ने पुलिस को बताया कि वे म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन बंद कराने के लिए मोबाइल में इंस्टाल एप में ऑप्शन तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गूगल से उक्त ऐप को बंद कराने एक नंबर तलाश किया, जो पश्चिम बंगाल से संचालित था और जालसाज का था। उक्त जालसाज ने म्यूजिक एप बंद करने का झांसा देकर फरियादी के मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करा दी और उनके मोबाइल का पूरा एक्सेस प्राप्त कर लिया। इसके बाद जालसाज ने फरियादी फरगे के खाते से 88 हजार और उनकी पत्नी के बैंक खाते से 77 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जालसाज के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed