फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Reshuffle of six police station in-charges in the capital Bhopal

Bhopal News: राजधानी भोपाल में छह थाना प्रभारियों का फेरबदल, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कार्रवाई

Thu, 19 Jun 2025 09:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 19 Jun 2025 09:11 AM IST
सार

यह फेरबदल पुलिस मुख्यालय के उस निर्देश के तहत किया गया, जिसमें आपराधिक या विभागीय जांचों में लिप्त पुलिसकर्मियों को प्रमुख पदों से हटाने को कहा गया था।

विज्ञापन
Bhopal News: Reshuffle of six police station in-charges in the capital Bhopal
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के छह थाना प्रभारियों की पदस्थापना में बीती रात फेरबदल किया गया है। यह आदेश पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के बाद जारी किया गया है। 

विज्ञापन


डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी द्वारा मंगलवार देर रात जारी किए आदेश के तहत कार्यवाहक निरीक्षक अनुराग लाल को अपराध शाखा से थाना प्रभारी अशोका गार्डन और कार्यवाहक निरीक्षक शिल्पा कौरव को थाना प्रभारी स्टेशन बजरिया तैनात किया गया है। इसी प्रकार चूनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्दर कौर सिंधू को थाना अपराध शाखा और यातायात में पदस्थ निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को थाना प्रभारी चूनाभट्टी बनाया गया है। इधर मिसरोद थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक संदीप पवार को मिसरोद का थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीधी जिले में थाना प्रभारियों का बड़ा फेरबदल, एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय ने गत दिवस ऐसे पुलिस कर्मचारियों, जिनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण विवेचना अथवा अभियोजन में लंबित हैं तथा जिन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार, नैतिक अधोपतन, शारीरिक हिंसा एवं अवैध निरोध संबंधी आरोपों पर विभागीय जांच लंबित है, उन्हें पुलिस थानों, क्राइम ब्रांच अथवा किसी अधिकारी के कार्यालय में तैनात नहीं करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत आधा दर्जन थाना प्रभारियों का फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed