{"_id":"68deb3e82bc9d5abe70b4b80","slug":"bhopal-news-ravana-dahan-celebrated-with-great-enthusiasm-on-vijayadashami-in-bhopal-the-tallest-ravana-of-t-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में विजयादशमी पर रावण दहन की धूम, राजधानी के कोलार में जलाया गया प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में विजयादशमी पर रावण दहन की धूम, राजधानी के कोलार में जलाया गया प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण
Thu, 02 Oct 2025 10:54 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:54 PM IST
सार
भोपाल के लगभग हर बड़े क्षेत्र जैसे शाहजहांनाबाद, नेहरू नगर, करोंद, अवधपुरी, भेल, जहांगीराबाद, कलियासोत और एमपी नगर में अलग-अलग समितियों द्वारा दशहरा महोत्सव आयोजित किए गए, जहां हजारों लोग रावण दहन के साक्षी बने।
विज्ञापन
भोपाल में रावण दहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरे मध्यप्रदेश की तरह राजधानी भोपाल में भी विजयादशमी पर्व को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इस वर्ष भोपाल के कोलार स्थित दशहरा मैदान पर प्रदेश का सबसे ऊंचा 105 फीट का रावण का पुतला बनाया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा भी आयोजन स्थल तक पहुंची। रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के भी पुतले बनाए गए थे। भोपाल के लगभग हर बड़े क्षेत्र जैसे शाहजहांनाबाद, नेहरू नगर, करोंद, अवधपुरी, भेल, जहांगीराबाद, कलियासोत और एमपी नगर में अलग-अलग समितियों द्वारा दशहरा महोत्सव आयोजित किए गए, जहां हजारों लोग रावण दहन के साक्षी बने। भोपाल के विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान में 54 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। आयोजन में मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे।
पुलिस बैंड ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी
टीटी नगर दशहरा मैदान पर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। यहां रावण दहन से पहले भोपाल पुलिस बैंड ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और फिर आतिशबाजी के साथ पुतलों को अग्नि के हवाले किया गया। आयोजन स्थल "बिट्टन मार्केट मैदान" पर जैसे ही रावण का पुतला जला, जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-भोपाल में शरारती तत्वों ने मंत्री के कार्यक्रम से पहले रावण के पुतले को जलाया, मचा हड़कंप
कुछ स्थानों पर अप्रत्याशित घटनाएं
हालांकि, कुछ स्थानों पर अप्रत्याशित घटनाएं भी देखने को मिलीं। आनंद नगर दशहरा मैदान पर रावण का पुतला आयोजन शुरू होने से पहले ही अचानक जल गया। आरती पूरी होने के कुछ ही पल बाद पुतले में आग लग गई और वह धू-धू कर जल उठा। वहीं आशिमा मॉल के पास सुबह करीब 6 बजे कुछ नशे में धुत युवकों ने आयोजन से पहले ही 51 फीट ऊंचे रावण पुतले को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें-भोपाल में दशहरा का भव्य आयोजन, ट्रैफिक प्लान से लेकर रावण दहन तक तैयारियां पूरी,28 जगह जलेगा रावण
प्रमुख स्थानों पर रावण दहन पर खास
-कोलार दशहरा मैदान: 105 फीट ऊंचा रावण
-टीटी नगर दशहरा मैदान: भव्य आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम
-विट्ठल मैदान: राम बारात और मंत्री विश्वास सारंग पहुचें
-आनंद नगर: आयोजन से पहले अचानक जल गया पुतला
-आशिमा मॉल के पास: युवकों द्वारा सुबह आगजनी