फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Grand Dussehra celebrations in Bhopal, preparations complete from traffic plan to Ravana Dahan, R

Bhopal News: भोपाल में दशहरा का भव्य आयोजन, ट्रैफिक प्लान से लेकर रावण दहन तक तैयारियां पूरी,28 जगह जलेगा रावण

Thu, 02 Oct 2025 08:19 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 02 Oct 2025 08:19 AM IST
सार

भोपाल में 2 से 4 अक्टूबर तक दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन और 3 अक्टूबर को मुख्य चल समारोह के चलते शहर भर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। शहर के 28 से अधिक स्थानों पर रावण दहन, रामलीला, झांकियों और भव्य आतिशबाजी के आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Bhopal News: Grand Dussehra celebrations in Bhopal, preparations complete from traffic plan to Ravana Dahan, R
भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में इस वर्ष दशहरे का पर्व पूरी श्रद्धा, सुरक्षा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 2 से 4 अक्टूबर तक दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन और 3 अक्टूबर को मुख्य चल समारोह के चलते शहर भर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं, जिससे त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। वहीं, शहर के 28 से अधिक स्थानों पर रावण दहन, रामलीला, झांकियों और भव्य आतिशबाजी के आयोजन होंगे।
विज्ञापन



विसर्जन कार्यक्रम घाट तय, जुलूसों का समय और मार्ग निर्धारित
प्रमुख विसर्जन स्थल: प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ घाट और हथाईखेड़ा डेम।
मुख्य चल समारोह: 3 अक्टूबर, शाम 7 बजे भारत टॉकीज से शुरू होकर कमलापति घाट तक जाएगा।
मार्ग: इतवारा - गणेश चौक - गल्ला मंडी - जुमेराती -मोती मस्जिद - कमला पार्क - कमलापति घाट कुछ झांकियां भदभदा तिराहा से प्रेमपुरा घाट जाएंगी।
विज्ञापन



प्रमुख आयोजन स्थलों की झलक
1. कोलार, बंजारी मैदान 105 फीट रावण, जयपुर-शिवाकाशी की आतिशबाजी। सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या। 23वां आयोजन, समय: शाम 6.30 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

2. बिट्टन मार्केट 53 फीट रावण, 52 फीट मेघनाद और कुंभकर्ण।  आकर्षक आतिशबाजी । 47वां आयोजन, समय: रात 7.30 बजे
3. राजेंद्र नगर कॉलोनी  60 फीट रावण, चल समारोह, भजन संध्या। समय: रात 8 बजे
4. छोला दशहरा मैदान 51 फीट रावण, राम-रावण की झांकियां। 79वां आयोजन, दोपहर 1 बजे से चल समारोह
5. टीटी नगर 51 फीट रावण, हनुमान लीला, साहित्यकार सम्मान।  66वां आयोजन, समय: शाम 6.30 बजे
6. सलैया आकृति इको सिटी 90 फीट रावण, कपिल शर्मा शो के कलाकारों की प्रस्तुति (सुगंधा मिश्रा, संकेत भोंसले)
7. अन्य आयोजन स्थल शाहपुरा, मिनाल ग्राउंड, कलिया सोत, भेल दशहरा मैदान, पंचवटी एयरपोर्ट रोड, एकतापुरी, दुर्गाधाम अशोका गार्डन आदि में भी 51 फीट से अधिक ऊंचे रावण के पुतले दहन होंगे। सभी आयोजनों में भव्य झांकियां, भजन संध्या, आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

 बंद रहने वाले मार्ग
3 अक्टूबर शाम 7 बजे से: भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित।
3 अक्टूबर शाम 6 बजे से: मंगलवारा, दयानंद चौक, जुमेराती, नादरा, घोड़ा नक्कास सहित कई इलाकों में वाहन नहीं जा सकेंगे।
3 अक्टूबर रात 8 बजे से: इस्लामी गेट से सिंधी कॉलोनी होते हुए अग्रवाल धर्मशाला तक ही ट्रैफिक की अनुमति।
4 अक्टूबर: रेतघाट, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें-एम्स बनेगा प्रदेश का पहला रोबोटिक सर्जरी सेंटर, 30 करोड़ की लागत से स्थापित होगा अत्याधुनिक सिस्टम

 वैकल्पिक मार्ग:
रॉयल मार्केट - शाहजहांनाबाद थाना - भोपाल टॉकीज - हमीदिया रोड।
भारत माता चौराहा से ट्रैफिक को भदभदा नए पुल के बजाय IIFM–नेहरू नगर–मैनिट चौराहे से निकाला जाएगा।
स्टेशन के लिए वाहन अशोका गार्डन, 80 फीट रोड, प्रभात चौराहा, न्यू मार्केट की ओर से जाएंगे।
बैरागढ़ और खजूरी की प्रतिमाओं का विसर्जन बैरागढ़ घाट पर होगा, इसलिए इंदौर रोड की ट्रैफिक को लालघाटी, गांधी नगर, एयरपोर्ट तिराहा व नया बायपास से डायवर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें-हंगामे के बाद BMHRC सहित 4 और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मिली मान्यता,अब भी 13 कालेज मान्यता से वंचित


हर आयोजन स्थल पर पुलिस बल तैनात
शहर में भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए प्रशासन ने विशेष पुलिस बल तैनात किया है। CCTV निगरानी, नियंत्रण कक्ष और हर प्रमुख आयोजन स्थल पर निगरानी दल मौजूद रहेंगे। मेडिकल इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस और स्वास्थ्य दल भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed