फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge in Bhopal tomorrow, Kisan Mahachaupal to be held in protest a

Bhopal News: भोपाल में आज ट्रेड डील के विरोध में किसान महाचौपाल, राहुल-खरगे करेंगे शुरुआत, बदले रहेंगे रूट

Tue, 24 Feb 2026 07:31 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 24 Feb 2026 07:31 AM IST
सार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल के जवाहर चौक पर किसान महाचौपाल आयोजित की है। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत का संकेत देंगे। सभा को देखते हुए शहर में विशेष रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है, जिससे कई मार्गों पर डायवर्ट रहेंगे।

विज्ञापन
Bhopal News: Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge in Bhopal tomorrow, Kisan Mahachaupal to be held in protest a
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस आज राजधानी भोपाल में बड़ी ‘किसान महाचौपाल’ आयोजित कर रही है। इस सभा से पार्टी देशभर में आंदोलन छेड़ने का संकेत दे रही है। कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


जवाहर चौक बना राजनीतिक केंद्र
सभा स्थल जवाहर चौक पर मुख्य मंच तैयार किया गया है। अटल पथ के दोनों ओर बड़े अस्थायी पंडाल लगाए गए हैं। कांग्रेस का दावा है कि करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पार्टी इसे सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की शुरुआत बता रही है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथियों के लिए मार्ग
करीब 200 आमंत्रित अतिथियों के वाहन रंगमहल चौराहा से यादव मेडिकल तिराहा, काटजू तिराहा और राजस्थान स्वीट्स तिराहा होते हुए मॉडल स्कूल के पास यात्रियों को उतारेंगे, इसके बाद निर्धारित स्थान पर पार्किंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

इंदौर-उज्जैन-सीहोर मार्ग
इंदौर, उज्जैन, सीहोर से आने वाले वाहन सीहोर बायपास, बिल्किसगंज, रातीबड़, भदभदा होते हुए लाड़ली लक्ष्मी पार्क (अटल पथ) में पार्क किए जाएंगे।

नर्मदापुरम मार्ग
नर्मदापुरम की दिशा से आने वाले वाहन आरआरएल ओवरब्रिज, रानी कमलापति स्टेशन, लिंक रोड-2 होते हुए लाड़ली लक्ष्मी पार्क पहुंचेंगे।

रायसेन-सागर रोड
रायसेन और सागर की ओर से आने वाले वाहन टीटी नगर स्टेडियम के पास पार्क किए जाएंगे।

ग्वालियर-विदिशा मार्ग
ग्वालियर और विदिशा सहित अन्य इलाकों से आने वाले वाहन टीटी नगर दशहरा मैदान में खड़े होंगे, जहां से पैदल सभा स्थल तक पहुंचना होगा।

प्रमुख डायवर्जन

  • डिपो चौराहा से यातायात पीएनटी या पॉलिटेक्निक मार्ग से मोड़ा जाएगा।
  • प्लेटिनम चौराहा से जवाहर चौक की ओर जाने वाले वाहन माता मंदिर या टीटी नगर मार्ग लें।
  • रंगमहल से आने वाले वाहन बाणगंगा या माता मंदिर मार्ग से गुजरेंगे।
  • एयरपोर्ट जाने वालों के लिए पुलिस कंट्रोल रूम, पीएचक्यू, लालघाटी मार्ग से वैकल्पिक रास्ता तय किया गया है।


कुल मिलाकर, राजधानी में आज राजनीतिक हलचल के साथ यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कांग्रेस इस महाचौपाल के जरिए किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने और देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय करने जा रही है।



यह भी पढ़ें-विधानसभा में 15 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पारित, मुख्य बजट पर चर्चा शुरू

राहुल गांधी का कार्यक्रम
दोपहर 12 बजे: दिल्ली से प्रस्थान
दोपहर 1 बजे: भोपाल आगमन
दोपहर 2 बजे: जवाहर चौक पर महाचौपाल
शाम 4:15 बजे: दिल्ली वापसी

यह भी पढ़ें-कांग्रेस विधायकों का भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रदर्शन, इस मुद्दे पर पुनर्विचार की मांग

कार्यकर्ताओं में उत्साह
मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना स्वयं बस चलाकर कार्यकर्ताओं को लेकर भोपाल पहुंच रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिससे कार्यकर्ताओं के उत्साह को रेखांकित किया जा रहा है। कुल मिलाकर, यह महाचौपाल सिर्फ एक सभा नहीं बल्कि ट्रेड समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व सीधे किसानों के बीच अपनी बात रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed