फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Protests in Bhopal over controversies related to women's dignity; NSUI burns effigy of Bihar CM N

Bhopal News: महिला सम्मान से जुड़े विवादों पर भोपाल में विरोध,NSUI ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका

Tue, 23 Dec 2025 08:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 23 Dec 2025 08:33 PM IST
सार

महिलाओं से जुड़े विवादित बयानों और घटनाओं के विरोध में भोपाल में एनएसयूआई ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने नीतीश कुमार और मंत्री विजय शाह के बयानों को महिला सम्मान के खिलाफ बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की और सरकार पर महिला विरोधी मामलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Bhopal News: Protests in Bhopal over controversies related to women's dignity; NSUI burns effigy of Bihar CM N
एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं से जुड़े विवादित बयानों और घटनाओं को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिला विरोधी आचरण और बयान देने वाले नेताओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। NSUI भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि एक ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोप है, वहीं मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए बयान भी महिलाओं के सम्मान के खिलाफ हैं। इसके बावजूद दोनों मामलों में जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होना सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन



हिजाब हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल 15 दिसंबर को आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर विपक्ष लगातार माफी और कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसी तरह, कांग्रेस ने रतलाम में दिए गए मंत्री विजय शाह के बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने लाड़ली बहनों से मुख्यमंत्री के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही थी और अनुपस्थित रहने पर जांच लंबित रखने जैसी टिप्पणी की थी। कांग्रेस का आरोप है कि इस तरह के बयान महिलाओं पर दबाव बनाने और उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-उत्तर भारत की बर्फबारी का असर MP तक, 22 जिलों में कोहरा और शीतलहर, सड़क-रेल दोनों प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाएं
पुतला दहन के दौरान NSUI प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस ने कहा कि भाजपा नेताओं की भाषा और सोच महिला विरोधी है। कभी सेना की महिला अधिकारी, कभी लाड़ली बहनें भाजपा ने हर स्तर पर महिलाओं का अपमान किया है। सत्ता के संरक्षण में ऐसे बयान देने वालों पर कार्रवाई नहीं होना भाजपा की असली मानसिकता को उजागर करता है। NSUI महिलाओं के सम्मान के लिए हर मंच पर संघर्ष करेगा। एनएसयूआई ने मांग की कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों को हल्के में न लिया जाए और दोषी नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed