फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Preparations for Chhath Puja begin, Mayor-MLA inspects ghats, special arrangements to be made at

Bhopal News: छठ पूजा की तैयारी शुरू, महापौर-विधायक ने घाटों का किया निरीक्षण, घाटों पर होगी विशेष व्यवस्था

Fri, 10 Oct 2025 06:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 10 Oct 2025 06:50 PM IST
सार

भोपाल में शनिवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।महापौर मालती राय ने निरीक्षण के दौरान कहा कि छठ पूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। 

विज्ञापन
Bhopal News: Preparations for Chhath Puja begin, Mayor-MLA inspects ghats, special arrangements to be made at
घाटों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। महापौर मालती राय और क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नीलबड़, प्रेमपुरा, 5 नंबर स्टॉप, भीमनगर और शीतलदास की बगिया स्थित घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। महापौर और विधायक के साथ एमआईसी सदस्य आरके. सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष आरती अनेजा, पार्षद देवांशू कंसाना और पार्षद योगेंद्र चौहान समेत भाजपा पदाधिकारी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



झाड़ियां हटाने से लेकर चेंजिंग रूम तक, हर पहलू पर दिए गए निर्देश
महापौर मालती राय ने निरीक्षण के दौरान कहा कि छठ पूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों के आसपास की झाड़ियां हटाई जाएं, अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जाएं, पर्याप्त प्रकाश, पीने के पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


अस्थायी जलाशयों की मरम्मत और समतलीकरण भी होगा
महापौर ने यह भी निर्देश दिए कि जिन घाटों पर अस्थायी जलाशय बनाए गए हैं, वहां समय रहते मरम्मत और पुताई कराई जाए। साथ ही ज़रूरत अनुसार जीरा-गिट्टी डालकर समतलीकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-साल में एक बार करवा चौथ के दिन ही खुलता है ये खास मंदिर, यहां के दर्शन और प्रसाद भी अनोखे


पूजन सामग्री के निस्तारण की भी योजना
महापौर ने छठ पूजा के उपरांत घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने और पूजन सामग्री को अलग से एकत्र करने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और घाटों की स्वच्छता बनी रहे। विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि छठ पूजा एक आस्था का पर्व है, ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें-दो पुलिसकर्मियों की पिटाई से डीएसपी के साले की मौत, मचा बवाल; दो आरक्षक निलंबित

घाटों पर होगी विशेष व्यवस्था
नगर निगम अधिकारियों को घाटों की मरम्मत, जलभराव की समस्या से निपटने, फॉगिंग कराने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़ नियंत्रण और महिलाओं की सुविधा को लेकर विशेष तैयारी करने को कहा गया है।ननगर प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी ताकि श्रद्धालु छठ पूजा निर्विघ्न और श्रद्धा के साथ मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed