फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Police station in-charge in Berasia arrested for taking bribe, Lokayukta caught red handed taking 15 thousand rupees

Bhopal News: बैरसिया में चौकी प्रभारी ले रहा था रिश्वत,लोकायुक्त ने 11 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों पकड़ा

Thu, 19 May 2022 10:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 19 May 2022 10:19 AM IST
सार

राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना के ललरिया चौकी प्रभारी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी चौकी प्रभारी मारपीट के मामले शामिल एक आरोपी से जिलाबदर न करने के लिए रिश्वत ले रहा था।

विज्ञापन
Bhopal News: Police station in-charge in Berasia arrested for taking bribe, Lokayukta caught red handed taking 15 thousand rupees
11 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना के ललरिया चौकी प्रभारी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। चौकी प्रभारी ने रिश्वत के पैसे सीधे न लेते हुए अपने एक परिचित को देने की बात कही थी, लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत के पैसे लेते हुए चौकी प्रभारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने पीड़ित से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, वह पहली किश्त में 4 हजार रुपये ले चुका था दूसरी किश्त के रूप में 11 हजार रुपये ले रहा था।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस के अनुसार ग्राम डंगरौली थाना बैरसिया निवासी दरबार सिंह ने लोकायुक्त भोपाल को शिकायत की थी कि उसके खिलाफ थाने में मारपीट का प्रकरण दर्ज था। इसी मामले में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मुकेश मीणा, आरक्षक दीपक सोनी, आरक्षक बुंदेल अहिरवार द्वारा जमानत एवं जिलाबदर न करने के बदले में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इस पर पीड़ित ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी। एसपी लोकायुक्त मनु व्यास ने शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम का गठन किया। बुधवार को तीनों आरोपी रिश्वत की दूसरी किश्त 11 हजार रुपये एक परिचित करण सिंह के माध्यम से ले रहे थे, तभी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed