फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Police registered a case against the youth who raised anti-national slogans in Bhopal.

Bhopal News: भोपाल में देश विरोधी नारे लगाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

Fri, 17 May 2024 06:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 May 2024 06:57 PM IST
सार

आरोपी युवक का नाम फैजल खान है। वह मंडीदीप का रहने वाला है कि मिसरोद स्थित पेट्रोल पंप के पास पंचर की दुकान चलाता है। शुक्रवार को ब्रिजेश उक्त युवक और वीडियो लेकर मिसरोद थाने पहुंचे और लिखित शिकायत की। 

विज्ञापन
Bhopal News: Police registered a case against the youth who raised anti-national slogans in Bhopal.
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मिसरोद थाने पर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के मिसरोद इलाके में पंचर की दुकान चलाने वाले एक युवक ने देश विरोधी नारे लगाए तो एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता युवक और वीडियो लेकर मिसरोद थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ब्रिजेश राव (26) नई बस्ती जाटखेड़ी मिसरोद में रहते हैं। गुरुवार की शाम को वह अपने दोस्त अखिलेश परमार के साथ वृंदावन ढाबे के पास पान की गुमठी पर पान खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां खड़ा एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद और हिन्दुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था। दोनों लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माना तो ब्रिजेश ने उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि युवक का नाम फैजल खान है। वह मंडीदीप का रहने वाला है कि मिसरोद स्थित पेट्रोल पंप के पास पंचर की दुकान चलाता है। शुक्रवार को ब्रिजेश उक्त युवक और वीडियो लेकर मिसरोद थाने पहुंचे और लिखित शिकायत की। इस पर पुलिस ने फैजल खान के खिलाफ धारा 153 बी के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बीच बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed