फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Petrol was given 35 ml less on 1 liter in Bhopal, case registered by sealing the nozzle

Bhopal News: भोपाल में 1 लीटर पर 35 एमएल कम दे रहे थे पेट्रोल, नोजल सील कर केस दर्ज

Mon, 19 Dec 2022 10:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 19 Dec 2022 10:42 PM IST
सार

नापतौल विभाग के नियंत्रक कैलाश बुंदेला ने बताया कि सोमवार को बंगरसिया के मातेश्वरी पेट्रोल पंप पर जिला आपूर्ति अधिकारी एवं नापतौल विभाग के संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण किया। यहां पर पेट्रोल पंप के डिस्पेंसिंग पंप की एक नोजल द्वारा पेट्रोल कम प्रदाय किया जाना पाया गया। टीम के पेट्रोल की नाप करने पर एक लीटर में 35 एमएल पेट्रोल कम पाया गया।

विज्ञापन
Bhopal News: Petrol was given 35 ml less on 1 liter in Bhopal, case registered by sealing the nozzle
भोपाल में पेट्रोप पंप हो रही चोरी, कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बंगरसिया पर मातेश्वरी पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के साथ ठगी की जा रही थी। 1 लीटर यानी 1 हजार मिलीलीटर पेट्रोल पर 35 मिलीलीटर पेट्रोल कम दिया जा रहा था। नापतौल विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप के औचक निरीक्षण में चोरी पकड़ी गई। टीम ने नापतौल विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर नोजल सील कर दिया। अब अधिकारी आगे की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।  
विज्ञापन

 
नापतौल विभाग के नियंत्रक कैलाश बुंदेला ने बताया कि सोमवार को बंगरसिया के मातेश्वरी पेट्रोल पंप पर जिला आपूर्ति अधिकारी एवं नापतौल विभाग के संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण किया। यहां पर पेट्रोल पंप के डिस्पेंसिंग पंप की एक नोजल द्वारा पेट्रोल कम प्रदाय किया जाना पाया गया। टीम के पेट्रोल की नाप करने पर एक लीटर में 35 एमएल पेट्रोल कम पाया गया। वहीं, यहां पर माप भी सत्यापित नहीं पाया गया।
विज्ञापन

 
जिला प्रशासन और नापतौल विभाग की टीम ने नापतौल विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर संबंधित नोजल को सील कर दिया। अब नापतौल विभाग संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कोर्ट में केस दायर करने की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed