{"_id":"65b1440755bc75900e028206","slug":"bhopal-news-patwari-anuradha-patel-suspended-for-negligence-in-government-work-in-bhopal-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में शासकीय कार्य में लापरवाही पर पटवारी अनुराधा पटेल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में शासकीय कार्य में लापरवाही पर पटवारी अनुराधा पटेल निलंबित
Wed, 24 Jan 2024 10:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:55 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में कलेक्टर के आदेश के बावजूद नामांतरण समय पर नहीं करने पर पटवारी अनुराधा पटेल को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय की तरफ से आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मध्य प्रदेश में राजस्व महाभियान चल रहा है। इसमें सरकार ने नामांतरण, बंटवारा, नक्शा तरमीम, अभिलेख अद्यतन आदि कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद बरखेड़ी कलां की हल्का पटवारी अनुराधा पटेल सरकार के आदेश का पालन नहीं कर रही थी।
भोपाल एडीएम हरेंद्र नारायण को मंगलवार को वीरेंद्र मेवाड़ा ने शिकायत की थी कि उनके नामांतरण प्रकरण पर पटवारी अनुराधा पटेल राजस्व अभिलेख में अमल नहीं कर रही है। एक माह से उनको परेशान किया जा रहा है। इस मामले की कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए। जांच में सामने आया कि अनुराधा पटेल के प्रभार क्षेत्रांतगर्त 15 नामांतरण प्रकरण ऐसे पाए गए, जिनका समय सीमा में राजस्व अभिलेख में अमल नहीं किया गया है। एडीएम के निर्देश पर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।