{"_id":"68e938e27257cbdcb907e250","slug":"bhopal-news-over-900-firecracker-shops-in-bhopal-have-been-approved-ahead-of-diwali-with-strict-security-mea-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: दिवाली से पहले भोपाल में 900 से ज्यादा पटाखा दुकानों को मिली मंजूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: दिवाली से पहले भोपाल में 900 से ज्यादा पटाखा दुकानों को मिली मंजूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Fri, 10 Oct 2025 10:18 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:18 PM IST
सार
भोपाल में शुक्रवार को प्रशासन ने शहर और जिले भर में 900 से ज्यादा खुदरा पटाखा दुकानों और गोदामों के लाइसेंस का नवीनीकरण करने की अनुमति दे दी है। ये लाइसेंस तहसीलवार तरीके से अस्थायी दुकानों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली से पहले राजधानी भोपाल में पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को प्रशासन ने शहर और जिले भर में 900 से ज्यादा खुदरा पटाखा दुकानों और गोदामों के लाइसेंस का नवीनीकरण करने की अनुमति दे दी है। ये लाइसेंस तहसीलवार तरीके से अस्थायी दुकानों को दिए गए हैं।
सुरक्षा पर सख्ती
प्रशासन ने सभी पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। दुकानों पर आग से बचाव के उपाय, पर्याप्त सफाई, और पार्किंग की सुविधा होना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध बिक्री पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम को भी प्रमुख स्थानों पर दमकल वाहन तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि अगर किसी दुकान पर सुरक्षा में चूक दिखे, तो उसकी सूचना एडीएम या संबंधित एसडीएम को दें।
कहां मिली मंजूरी?
1. थोक दुकानों (1,500 किलो क्षमता)
ग्राम हलालपुर: 15 दुकानें
फिजा कॉलोनी (करोंद रोड): 1 दुकान
होशंगाबाद रोड: 1 दुकान
बैरसिया क्षेत्र में ग्राम रतुआ और बसई: 1-1 दुकान
2. पटाखा गोदाम
जमुनिया झीर: 12 गोदाम
सनसिटी गार्डन के पीछे: 4 गोदाम
माधव आश्रम, बैरागढ़: 1 गोदाम
वृंदावन गार्डन, मिसरोद रोड: 1 गोदाम
3. 500 किलो क्षमता वाले लाइसेंस
बैरसिया रोड: 3
होशंगाबाद रोड: 9
भानपुर चौराहा, बैरसिया, परवलिया रोड: 1-1 लाइसेंस
यह भी पढ़ें-सीएम मोहन यादव ने उन्हेल को दिया बड़ा तोहफा, 133 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
विज्ञापन
4. खुदरा पटाखा दुकानें (50 किलो क्षमता)
कुल 932 खुदरा लाइसेंस जारी किए गए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार बंटे हैं
हुजूर – 64
कोलार – 180
बैरसिया – 188
बैरागढ़ – 110
गोविंदपुरा – 190
शहर – 120
टीटी नगर – 80
यह भी पढ़ें-छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में डॉक्टर की गिरफ्तारी का विरोध, कहा-डॉक्टर उपचार करता है,दवा नहीं बनाता
गाइडलाइन का पालन जरूरी होगा
अधिकारियों ने बताया कि सभी स्थानों की नियमित निगरानी की जाएगी और पटाखा दुकानों के लिए तय गाइडलाइन का पालन जरूरी होगा। इस बार भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।भोपाल में इस बार दिवाली की रौनक के साथ सुरक्षा भी जोरों पर रहेगी। ज़िला प्रशासन की सख्ती और नगर निगम की तैयारियों से उम्मीद है कि इस बार का त्यौहार ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगा।