फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: On the second anniversary of the government in Madhya Pradesh, the Congress party leveled allegat

Bhopal News: एमपी में सरकार के दो साल पर कांग्रेस का आरोप, पूर्व मंत्री बोले-शहर बदहाल, सिस्टम फेल, जनता बेहाल

Thu, 18 Dec 2025 05:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 18 Dec 2025 05:08 PM IST
सार

भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने नगरीय विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने शहरों में अव्यवस्था, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, मेट्रो और पुल परियोजनाओं की खामियां तथा मास्टर प्लान की कमी का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन
Bhopal News: On the second anniversary of the government in Madhya Pradesh, the Congress party leveled allegat
पीसीसी में प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने नगरीय विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सरकार के कार्यकाल को विफलताओं का प्रतीक बताया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा के दो साल उपलब्धियों के नहीं, बल्कि नगरीय संस्थाओं को कमजोर करने और योजनाओं को ठप करने के रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के शहरों में वर्षों से मास्टर प्लान तक लागू नहीं किया गया, जिससे भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहर अव्यवस्था का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन



इन नगरी योजनाओं का दिया उदाहरण 
उन्होंने नगरीय परियोजनाओं में अनियमितताओं के उदाहरण गिनाते हुए कहा कि भोपाल के सुभाष नगर फ्लाईओवर में 90 डिग्री का खतरनाक मोड़ भारतीय सड़क कांग्रेस के मानकों का उल्लंघन है, जहां उद्घाटन के बाद दर्जनों हादसे हो चुके हैं। रायसेन जिले में पुल निर्माण के दौरान ढहने और घटिया सामग्री उपयोग के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद गुणवत्ता नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन

जयवर्धन सिंह ने भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजना को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कम ऊंचाई वाले पिलर्स के कारण अब सड़कों की दोबारा खुदाई कर अतिरिक्त खर्च किया जा रहा है। उज्जैन की लैंड पूलिंग योजना को विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध के बाद सरकार को योजना वापस लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूरिया ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठासवाल 
स्वास्थ्य व्यवस्था पर बात करते हुए विक्रांत भूरिया ने सतना में बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाए जाने के मामले को गंभीर अपराध बताया। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम की विफलता है, क्योंकि ब्लड बैंक की स्क्रीनिंग और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह नाकाम रही। भूरिया ने आरोप लगाया कि मार्च-अप्रैल में रिपोर्ट आने के बावजूद सरकार ने मामले को लंबे समय तक दबाए रखा।

यह भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय वन मेले में सीएम बोले- नौरादेही में चीते बसाएंगे, जंगली गैंडे और जिराफ भी लाएंगे



सरकारी अस्पताल असुरक्षित होते जा रहे
उन्होंने कहा कि प्रभावित बच्चे थैलेसीमिया पीड़ित और गरीब परिवारों से हैं, जिन्हें अब जीवनभर इलाज और सामाजिक-आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने छिंदवाड़ा और इंदौर के अन्य स्वास्थ्य मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल असुरक्षित होते जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर आपराधिक कार्रवाई की जाए, पीड़ित बच्चों को जीवनभर मुफ्त इलाज और मुआवजा दिया जाए तथा ब्लड बैंकों और नगरीय परियोजनाओं का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक, 12 जिलों में अलर्ट, ट्रेनें घंटों लेट


सड़क से लेकर सदन तक करेंगे संघर्ष 
दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और नगरीय विकास व स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर जनता की आवाज बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed