फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: On National Mathematics Day, Dongla will become a center of calculation and astronomical awarenes

Bhopal News: राष्ट्रीय गणित दिवस पर डोंगला बनेगा गणना और खगोल चेतना का केंद्र, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम

Sun, 21 Dec 2025 06:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 21 Dec 2025 06:48 PM IST
सार

राष्ट्रीय गणित दिवस पर मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की पहल से उज्जैन के डोंगला को गणना, खगोल विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा के केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अवसर पर डोंगला में वैदिक गणित पर राष्ट्रीय कार्यशाला होगी, जबकि प्रदेश के 38 जिलों में 170 से अधिक संस्थानों में गणित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Bhopal News: On National Mathematics Day, Dongla will become a center of calculation and astronomical awarenes
रामानुजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर सोमवार 22 दिसंबर को मध्यप्रदेश में गणित, खगोल विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा को लेकर व्यापक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) की पहल पर प्रदेश के करीब 38 जिलों में 170 से अधिक संस्थानों में गणित जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इन सभी आयोजनों का मुख्य केंद्र उज्जैन जिले का ऐतिहासिक डोंगला रहेगा।डोंगला को प्राचीन काल से ही समय-गणना, सूर्य की गति, पंचांग निर्माण और खगोलीय अध्ययन का प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है। अब इस ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक संदर्भ में पुनर्जीवित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से डोंगला को विज्ञान, गणित और भारतीय ज्ञान परंपरा के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे इसे एक नई पहचान मिल रही है।
विज्ञापन



वैदिक गणित पर राष्ट्रीय कार्यशाला
राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर डोंगला में “भारत की वैदिक गणित परंपरा” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश और देशभर से आए विषय विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधार्थी और शिक्षक हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में वैदिक गणित की वैज्ञानिक उपयोगिता, आधुनिक गणित से उसका संबंध और शिक्षा में इसके प्रयोग पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


उत्तरायण का खगोलीय क्षण भी होगा खास
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी सूर्य के उत्तरायण होने के खगोलीय क्षण के साक्षी भी बनेंगे। यह अनुभव भारतीय ज्योतिष, गणित और खगोल विज्ञान की समृद्ध परंपरा को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजधानी की रफ्तार बदली, एम्स से सुभाष नगर तक 30 मिनट में पहुंची मेट्रो


प्रदेशभर में गणित जागरूकता अभियान
परिषद की ओर से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों, वैज्ञानिक संस्थानों और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से व्याख्यान, प्रतियोगिताएं, संवाद सत्र और प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और तार्किक सोच को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में कोहरे का कहर, ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, सीजन में पहली बार 3 डिग्री से नीचे पारा

रामानुजन की जयंती पर मनाया जाता है दिवस
राष्ट्रीय गणित दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर 22 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को गणित के महत्व से जोड़ना और यह संदेश देना है कि गणित वैज्ञानिक, तकनीकी और आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed