फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News On breaking the marriage the boys burnt the hut of the girl father

Bhopal News: शादी का रिश्ता तोड़ने पर विवाद, लड़के वालों ने लड़की के पिता के टपरे को जला दिया, मामला दर्ज

Thu, 02 Mar 2023 08:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Mar 2023 08:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी का रिश्ता तोड़ने पर विवाद हो गया। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता के टपरे में आग लगा दी। फिलहाल, नजीराबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Bhopal News On breaking the marriage the boys burnt the hut of the girl father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के देहात थाना नजीराबाद में एक शादी का रिश्ता टूटने की बात को लेकर गुर्जर समाज के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता की टपरी में आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, गुर्जर समाज में रिश्ता तोड़ने को लेकर जुर्माना वसूल करने की चली आ रही प्रथा को लेकर आगजनी और फसल खराब की गई। अब समाज की पंचायत बैठेगी और दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाएगी। हालांकि, पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह के अनुसार, बडली गांव निवासी सरजन सिंह गुर्जर किसान हैं। गत दिनों बैरसिया इलाके में रहने वाले इमरत सिंह गुर्जर और मालम सिंह गुर्जर ने उनके टपरे में आग लगा दी और खेत में खड़ी गेंहू की फसल को काट कर नुकसान पहुंचाया। इस मामले में पीडि़त ने एक शिकायत की थी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी इमरत सिंह गुर्जर और मामल सिंह गुर्जर के खिलाफ आगजनी और फसल काटकर नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्ता तोड़ने पर हुई घटना...
फरियादी सरजन सिंह ने एक साल पहले अपनी बेटी का रिश्ता आरोपी इमरत सिंह के साथ किया था। इस दौरान इमरत सिंह अपनी होने वाली बहू को नगदी और जेबरात चढ़ावे में दिए थे। लेकिन सरजन सिंह गुर्जर ने यह रिश्ता तोड़ दिया। इसी कारण चढ़ावे की नगदी और जेवरात वापस लेने और हर्जाना वसूल करने के लिए आरोपी इमरत सिंह गुर्जर और मालम सिंह गुर्जर ने फरियादी के टपरे में आग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed