फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: New ISKCON temple will be built in the capital Bhopal at a cost of Rs 70 crore.

Bhopal News: राजधानी भोपाल में 70 करोड़ की लागत से बनेगा नया इस्कॉन मंदिर, 2028 में बनकर होगा तैयार

Sun, 19 Nov 2023 05:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 Nov 2023 05:53 PM IST
सार

मंदिर का भूमिपूजन 19 नवंबर को किया गया। इसमें एक लाख लोगों के लिए प्रसाद बनेगा। दो हजार भक्त यहां एक साथ बैठकर सत्संग कर पाएंगे। इसके साथ ही मंदिर में और भी कई विशेषताएं रहेंगी। 

विज्ञापन
Bhopal News: New ISKCON temple will be built in the capital Bhopal at a cost of Rs 70 crore.
भूमि पूजन करते विकास स्वामी महाराज। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए राजधानी भोपाल में एक और भव्य इस्कॉन मंदिर बनने जा रहा है। यह नया मंदिर 70 करोड़ की लागत से 2028 तक तैयार होगा। रविवार को विकास स्वामी महाराज ने पटेल नगर में इसका भूमि पूजन किया। निर्माणधीन यह इस्कॉन मंदिर कई मायनों में अनोखा होगा। यह मंदिर 150000 वर्ग फुट भूमि पर निर्मित होने जा रहा है। आमजन भी मंदिर निर्माण में सहयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये कुछ होगा मंदिर में खास
समकालीन समय का यह अपनी तरह का पहला पत्थर से निर्मित मंदिर होगा, जिसमें किसी भी आरसीसी, सीमेंट या कंक्रीट का उपयोग नहीं किया जाएगा। मंदिर आने वाले, हजारों वर्षों तक अपनी महिमा बनाए रखेगा। राजस्थान के बंसी पहाड़पुर का पत्थर इस नव मंदिर के निर्माण में उपयोग होगा।
विज्ञापन


ये होगी क्षमता
मंदिर में श्री श्री गौर राधा वल्लभ विराजमान होंगे। मंदिर परिसर में दो सत्संग कक्ष जिसमें 2000 से अधिक भक्त एक साथ बैठ कर कीर्तन तथा सत्संग कर सकेंगे। प्रसादम कक्ष जहां 1000 भक्त एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। 150 ब्रह्मचारी रहने के क्षमता युक्त ब्रह्मचारी आश्रम। 100000 भक्तों लिए प्रसाद बनाने के क्षमता युक्त। 6000 वर्ग फुट में फैला एक अत्याधुनिक रसोईघर रहेगा। इसके अतिरिक्त वैदिक प्रदर्शनी के लिए ऑडिटोरियम, अतिथि कक्ष और एक गोविंदा रेस्टोरेंट भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंदिर का उद्देश्य
मंदिर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को भगवद गीता और श्रीमद्भागवतम के उपदेश सिखाना होगा, जिससे वे अपने जीवन में शुद्ध कृष्ण भक्ति का अनुशीलन कर सकेंगे और फल स्वरूप उनका जीवन शांति पूर्ण, अर्थपूर्ण और अपराध रहित रहेगा। जो एक आदर्श समाज तथा देश के परिचालन के लिए अत्यावश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed