फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Negligence in the special revision of the voter list in Bhopal, proposal for suspension action ag

Bhopal News: भोपाल में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण में लापरवाही, दो बीएलओ पर निलंबन की कार्रवाई का प्रस्ताव

Mon, 10 Nov 2025 09:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 10 Nov 2025 09:12 PM IST
सार

भोपाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। फील्ड में काम न करने और मैपिंग दस्तावेज लेने के बावजूद जिम्मेदारियां पूरी न करने पर दो बीएलओ के निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा गया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Negligence in the special revision of the voter list in Bhopal, proposal for suspension action ag
कलेक्टर कार्यालय में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कोताही बरतने पर राजधानी के दो बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। दोनों कर्मचारियों पर फील्ड में काम न करने और आवश्यक दस्तावेज लेने के बावजूद जिम्मेदारी न निभाने का आरोप है। मामले में निलंबन के प्रस्ताव कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भेजे गए हैं।
विज्ञापन




मैपिंग और सर्वे का काम अधूरा छोड़ने पर कार्रवाई की अनुशंसा
टीटी नगर तहसीलदार कुणाल रावत द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर एसडीएम अर्चना शर्मा ने रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को अग्रेषित किया है। पहले मामले में सहायक ग्रेड-3 संतोष कुमार तिवारी ने न तो मैपिंग का कार्य शुरू किया और न ही गणना पत्रक प्राप्त किए। दूसरे मामला सहायक ग्रेड-3 सक्षम सिंह राजपूत का है, जिन्होंने फॉर्म और मैपिंग दस्तावेज लेने के बाद भी फील्ड में कोई काम नहीं किया और 3 नवंबर को ड्यूटी अनुपस्थित रहने पर जारी नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। दोनों प्रकरणों में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत निलंबन की अनुशंसा की गई है।
विज्ञापन




55% फॉर्म वितरण पूरा, 7.5 लाख मतदाताओं की मैपिंग सम्पन्न
SIR की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 55 प्रतिशत से अधिक फॉर्म बांटे जा चुके हैं और 7.5 लाख से ज्यादा मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा हो गया है। कुल 2029 बीएलओ के कार्यों की निगरानी के लिए 250 सुपरवाइजर्स नियुक्त किए गए हैं। हालांकि पुरानी मतदाता सूची और अन्य तकनीकी कारणों से कई स्थानों पर बाधाएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पढ़ें-भोपाल में 21 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान; मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में



एसआईआर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं 
सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने SIR की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि:बीएलओ के कार्य की सघन मॉनिटरिंग की जाए। निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करना सुनिश्चित कराया जाए। कॉल सेंटर पूरी क्षमता से चलें,फील्ड में आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन अत्यंत संवेदनशील कार्य है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह पढ़ें-एम्स में लंग्स ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी, डॉक्टरों की ट्रेनिंग पूरी, सोटो की मंजूरी का इंतजार

भोपाल को झुग्गी मुक्त बनाने की गति बढ़ाएं
बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भोपाल को झुग्गी-मुक्त शहर बनाने के अभियान में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह जनकल्याण से जुड़ा बड़ा लक्ष्य है और सभी विभागों को समन्वय में कार्य करना होगा ताकि ज़मीनी स्तर पर बेहतर परिणाम मिल सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed