फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Narrator Aniruddhacharya sitting on the chair of Bhopal Jail Superintendent, photo viral

Bhopal News: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भोपाल जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठे, फोटो वायरल

Wed, 12 Apr 2023 12:34 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 12 Apr 2023 12:34 AM IST
सार

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है। वह फोटो में भोपाल सेंट्रल जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठे है। अब इसको लेकर तरह तरह की चर्चा की जा रही हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Narrator Aniruddhacharya sitting on the chair of Bhopal Jail Superintendent, photo viral
कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को इंदौर में एक करोड़ रुपये न देने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अब इन्हीं कथावाचक का भोपाल का एक फोटो वायरल हो गया है। इसमें वह भोपाल सेंट्रल जेल के अधीक्षक की कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। इसे लेकर कई तरह की चर्चाओं को गति मिली है।  

विज्ञापन


कथावाचक अनिरुद्धाचार्य आठ अप्रैल को सेंट्रल जेल में अध्यामिक प्रवचन करने पहुंचे थे। यहां जेल के अधिकारी-कर्मचारी के साथ ही जेल के कैदियों ने भी उन्हें सुना। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जेल में प्रवचन देने के साथ ही जेल अधीक्षक के कक्ष में भी पहुंचे। यहां वह जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठ गए। अब इसे लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल, किसी सरकारी अधिकारी की कुर्सी पर विभागीय या अन्य कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं बैठ सकता। यहां तक कि कोई दूसरे सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी नहीं बैठते। अब जेल अधीक्षक की कुर्सी पर कथावाचक के बैठने की तस्वीर वायरल होने के बाद इसे नियम विरुद्ध बताकर बातें की जा रही हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed